सोलर प्लांट डकैती का मुख्य सरगना, जिला बाड़मेर जैसलमेर के 13 प्रकरणों में वांछित ईनामी अपराधी गिरफतार
1 min read
सोलर प्लांट डकैती का मुख्य सरगना, जिला बाड़मेर जैसलमेर के 13 प्रकरणों में वांछित ईनामी अपराधी गिरफतार
AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट प्रभारी अशरफ मारोठी
बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत श्री सत्येन्द्रपाल सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाड़मेर, श्री धर्मेन्द्र डूकिया वृताधिकारी वृत रामसर के सुपरविजन में श्री रामप्रताप सिंह नि.पु.थानाधिकारी पुलिस थाना शिव मय जिला स्पेशल टीम के सदस्यों की गठित टीम द्वारा 4 जिलों के कुल 13 प्रकरणों में वांछित जिला बाड़मेर मे 5000 रूपये व जिला जैसलमेर में 500 रूपये के ईनामी अपराधी श्रवण सिंह पुत्र श्री अनोपसिंह जाति राजपूत उम्र 28 साल निवासी मांगलियों की ढाणी, नाथड़ाउ पुलिस थाना चामू जिला जोधपुर ग्रामीण को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई।
घटना का विवरण:- प्रार्थी जालम सिंह ने दिनांक 14.01.2023 को थाना पर रिपोर्ट पेश की कि मै मारूती सिक्यूरिटी आंरग में सुपरवाइजर के पद पर रात्रि मेंं डयूटी लगी हुई थी, दिनांक 13.01.2023 को मध्य रात्रि के बाद करीबन 2 बजे बिना नम्बरों के वाहनों में सवार होकर आये करीब 15-20 मुलजिमान कम्पनी की ऑफिस में अनाधिकृत एवं बलपउर्वक हथियारों से लेस होकर कम्पनी के ऑफिस में चोरी करने के आशय से घुसे मुलजिमानों ने मुझे व मेरे ड्राईवर सुजानदान को हमारी गाडी से जबरन मारपीट करते हुए नीचे खींचकर व अपहरण कर मुलजिमानों ने अपनी गाडी मे डालकर सरहद राजमथाई की ओर ले जाकर सुनसान जगह में लातों घुसो एवं लोहे के सरियों से जोरदार मारपीट की तथा मेरे गले में पहनी सोने की चैन व मेरी पेन्ट की जेब से रूपये पिस्तोल दिखाकर लुट कर ले गये वगैरा घटना पर प्रकरण दर्ज होकर माल मुलजिमान की तलाश शुरू की गई।
पुलिस कार्यवाही:- प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा संगठित अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए उनकी धरपकड़ हेतु थानाधिकारी शिव एंव जिला स्पेशल टीम के सदस्यों की गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन, सीसीटीवी फूटेज, परम्परागत मुखबिर तंत्र का प्रयोग करते हुए जिला स्पेशल टीम के कांस्टेबल शिवरतन, एंव निंबसिंह से प्राप्त ईतलानुसार सोलर प्लांट में हुई डकैती के मुख्य सरगना ईनामी अपराधी श्रवण सिंह पुत्र श्री अनोपसिंह जाति राजपूत निवासी मांगलियों की ढाणी, नाथड़ाउ पुलिस थाना चामू जिला जोधपुर ग्रामीण को जोधपुर के ग्राम कुई ईन्दा पुलिस थाना बालेसर में फरारी काट रहे को दस्तयाब करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई। आरोपी द्वारा सोलर प्लांट के सिक्युरिटी के ठेके के आपसी विवाद पर एक ठेकेदार से सुपारी लेकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया गया।
मुलजिम श्रवण सिंह आले दर्जे का बदमाश है जो पूर्व में हत्या, डकैती, अपहरण, फिरौती, चोरी, अवैध हथियार रखने के कुल 04 प्रकरणों में जैल जा चुका है। जो नाबालिग व पढे लिखे युवाओं को पैसे का लालच देकर अपनी गैंग में शामिल कर डकैती, अपहरण, फिरौती एंव चोरी जैसे गम्भीर वारदातों को अंजाम देता है। उक्त गैंग के अन्य सदस्यों की सरगरमी से तलाश पतारसी जारी है एंव आरोपी से गहन अनुसंधान व पूछताछ जारी है।
उपरोक्त ईनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह, शिवरतन, नीम्बसिंह जिला विशेष टीम (डीएसटी) का विशेष योगदान रहा।
मुलजिम का आपराधिक रेकर्ड:-
आरोपी विभिन्न जिलों के निम्नलिखित प्रकरणों में वांछित चल रहा है,प्रकरण संख्या 20/2023 पुलिस थाना शिव, बाड़मेर में सोलर प्लांट में डकैती एंव अपहरण के प्रकरण में वांछित।
प्रकरण संख्या 08/2022 पुलिस थाना जसोल, बाड़मेर में हत्या का प्रयास व फायरिंग के प्रकरण में वांछित,प्रकरण संख्या 108/2022 पुलिस थाना कोलायत, बीकानेर में सोलर प्लांट में डकैती,प्रकरण संख्या 116/2022 पुलिस थाना कोलायत, बीकानेर में सोलर प्लांट में चोरी,प्रकरण संख्या 122/2022 पुलिस थाना कोलायत, बीकानेर में सोलर प्लांट में डकैती एंव हत्या का प्रयास,पुलिस थाना सांगड़ में वर्ष 2022 में सरहद लाला में सोलर प्लांट में डकैती की वारदात अपने साथियों के साथ मिलकर करना स्वीकार किया,प्रकरण संख्या 02/2023 पुलिस थाना सांकड़ा, जैसलमेर में सोलर प्लांट में चोरी, प्रकरण संख्या 04/2023 पुलिस थाना सांकड़ा, जैसलमेर में सोलर प्लांट में चोरी, प्रकरण संख्या 19/2023 पुलिस थाना सांकड़ा, जैसलमेर में सोलर प्लांट में चोरी,प्रकरण संख्या 99/2022 पुलिस थाना देचू, जोधपुर ग्रामीण में बस जलाने के मामले में वांछित,प्रकरण संख्या 66/2023 पुलिस थाना चामू, जोधपुर ग्रामीण में जीरा चोरी में वांछित, प्रकरण संख्या 67/2023 पुलिस थाना चामू, जोधपुर ग्रामीण में मारपीट व चोरी के मामले में वांछित,प्रकरण संख्या 206/2023 पुलिस थाना शेरगढ, जोधपुर ग्रामीण में शादी समारोह में अवैध पिस्टल से फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में वांछित अपराधी को किया गिरफतार।
