April 3, 2026 21:38:24

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

जसोलधाम प्रांगण मे आयोजित कन्यापूजन में 151 कन्याओं को भोजन प्रसाद करवाकर की सुख समृद्धि की कामना

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

जसोलधाम प्रांगण मे आयोजित कन्यापूजन में 151 कन्याओं को भोजन प्रसाद करवाकर की सुख समृद्धि की कामना

AINभारतNEWS से राजस्थान प्रभारी अशरफ मारोठी

जसोल :- श्री राणीं भटियाणी मंदिर संस्थान (जसोलधाम) के प्रांगण में विगत 9 दिनों से चल रहे गुप्त नवरात्रा पर्व के अंतिम दिन आज मंगलवार को देवी मां का विशेष पूजन कर किया वित्सर्जन, विगत नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा ॐ जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता, सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके नवार्ण आदि मंत्र व दुर्गा सप्तशती के पाठ किए गए। आज गुप्त नवरात्रा पर्व समापन के शुभ अवसर पर विद्वान पंडितों मनोहर लाल अवस्थी, राहुल शर्मा, केशव देव कोटा, चंदन झा, सुमित पाठक, शशिकांत मिश्रा के पावन सानिध्य में मां दुर्गा के नौ स्वरूप 9 कन्याओं व 1 बटुक का पूजन तिलक लगाकर, पैर धोकर, माला पहनाकर, मुंह मीठा करवाकर, उपहार व फल देकर किया गया। शास्त्रों के अनुसार इस दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है, इस दिन कन्या पूजन से देवी माता प्रसन्न होती है तथा शुभफल प्रदान करती है, आज के दिन किया गया धार्मिक कार्य सफल सिद्ध होता है इसका निश्चित रूप से शुभ फल मिलता है कन्या पूजन के बाद 151 कन्याओं को भोजन प्रसाद करवाया गया। इस शुभ अवसर पर सुमेरसिंह वरिया, कुंवर हरिश्चंद्र सिंह जसोल, मुल्तानमल माली, हेमाराम मेघवाल, पोकरराम भील, संस्थान प्रबंधक जेठूसिंह आदि मौजूद रहे।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें