April 3, 2026 23:45:31

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

त्रयोदशी पर जसोलधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन पूजन कर भक्तों ने की विश्व कल्याण की कामना

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

त्रयोदशी पर जसोलधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन पूजन कर भक्तों ने की विश्व कल्याण की कामना

AINभारतNEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

जसोल :- श्री राणीं भटियाणी मंदिर संस्थान (जसोलधाम) में आज त्रयोदशी पर उमड़ा आस्था का सैलाब दूरदराज से पैदल यात्रियों के जत्थे हाथों में ध्वज पताका थामें ढोल नगाड़ों के साथ झूमते, नाचते, गाते माजीसा के दर्शन करने पहुंचे माजीसा मंदिर जसोल धाम,आज आषाढ़ महीने की शुक्ल पक्ष त्रयोदशी अवसर पर मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा माजीसा के दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, अल सवेरे से ही मंदिर में दर्शनार्थियों के आवागमन का सिलसिला शुरू हो गया जो दिन चढ़ने के साथ साथ बढ़ता ही जा रहा है, श्रद्धालुओं ने घंटों प्रतीक्षा के बाद अपनी बारी आने पर मां के दरबार में शीश झुकाकर की अपने परिवार व विश्व कल्याण की कामना, त्रयोदशी के शुभ अवसर पर कई नवविवाहित जोड़ों ने भी छेड़ा बंदी बांधकर माजीसा से सुखी दांपत्य जीवन की कामना कर मां के दरबार में जात लगाई। त्रयोदशी ब्रह्म मुहूर्त अवसर पर मंदिर के कपाट खुलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां की मंगल आरती कर परिवार में खुशहाली की मंगल कामना इस अवसर पर माता राणीं भटियाणी की प्रतिमा को नव वस्त्र व आभूषण से श्रृंगारित किया गया। मां के जयकारों से पूरे दिन मंदिर का माहौल भक्तिमय रहा। झूमते गाते संघ के साथ माजीसा के दर्शन के लिए राजस्थान व गुजरात के कई हिस्सों से लंबी दूरी तय कर पैदल जत्थों के रूप में मंदिर पहुंचे श्रद्धालु डीजे साउंड पर माजीसा के भजनों पर झूमते नाचते श्रद्धालु माजीसा की भक्ति में रंगे नजर आ रहे हैं। मंदिर पहुंचते ही माजीसा की प्रतिमा के समक्ष नतमस्तक होकर भक्तों ने अपना शीश नवाकर माजीसा से की परिवार में खुशहाली की मंगल कामना

ट्रस्ट के व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त :- श्री राणीं भटियाणी मंदिर संस्थान की ओर से दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए सुरक्षा व जल की माकूल व्यवस्था की गई, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी के साथ संस्थान सुरक्षाकर्मियों की गश्त का दौर लगातार जारी रहा, ट्रस्ट की ओर से व्यापक बंदोबस्त कार्यों की भक्तों ने की सराहना।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें