September 27, 2026 09:10:25

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

अनियंत्रित अज्ञात वाहन की ठोकर से वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हुई मौत

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

महराजगंज, सोनौली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने वृद्ध महिला को ठोकर मार दी जिससे वह गंभीर रूप घायल हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में सीएचसी बनकटी लेकर पहुंचे। बताया जाता है कि रविवार को पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के देवपुर निवासिनी सुभावती देवी 60 वर्षीय उक्त हाईवे पार कर रही थी। तभी तेज गति में सोनौली की तरफ जा रहीं एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजन सीएचसी बनकटी लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया‌। वही इस घटना को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इस सम्बंध में एसओ पुरंदरपुर पुरुषोत्तम कुमार राव का कहना है कि मामला संज्ञान में है, पुलिस बल को घटनास्थल पर भेज दिया गया है, जाँच कर कार्रवाई की जाएगी।

क्राइम ब्यूरो महराजगंज AIN भारत NEWS कैलाश सिंह

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें