सावन मास और सावन सोमवार का महत्व
1 min read
महराजगंज, सावन मास में भगवान शिव की पूजा करने का सर्वाधिक महत्व है। इस माह में सावन सोमवार का व्रत और सावन स्नान करने की परंपरा रही है। शिव पुराण में बताया गया है कि सावन मास में जो भी भक्त सावन सोमवार का व्रत और शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करता है, भगवान शिव उसकी सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं।कहा जाता है कि माता पार्वती ने सावन के महीने में भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठिन तपस्या की, जिसके चलते ही आगे जाकर उनका विवाह भगवान शिव के साथ हुआ।ऐसे में भगवान शिव को सावन का महीना बहुत पसंद होता है।सावन के महीने को बेहद खास माना जाता है।इस माह में भगवान शिव की पूजा की जाती है। मान्यता है कि भोलेनाथ को ये महीना बहुत प्रिय है। इस माह में जो भी भक्त उनकी पूरी श्रद्धा और भक्ति से पूजा अर्चना करता है, महादेव उसकी कामना को जरूर पूरा करते हैं।
क्राइम ब्यूरो महराजगंज AIN भारत NEWS कैलाश सिंह
