October 6, 2025 12:00:33

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

लडकी पर सारेआम चाकू से कातिलामा हमला,आरोपी युवक खून से रंगे हाथ गिरफ्तार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

महराजगंज,जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में अभी-अभी एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां दिन दहाड़े बीच पर सड़क पर एक लड़की पर चाकू से कातिलाना हमला किया गया। लड़की की स्थिति गंभीर है। आरोपी युवक रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है।
गौनरियां पुल पर दिन दहाड़े बीच सड़क पर एक लड़के ने एक लड़की को चाकू मार पर अधमरा कर दिया। लड़की सड़क पर घायल हालत में मिली।
हमला करने वाला युवक और हमले में घायल हुई युवती भाई-बहन हैं। आरोपी लड़के का नाम सूरज और घायल लड़की का नाम रंजना निवासी हरखपूरा थाना घुघुली है। बताया जाता है कि बहन के बाहरी प्रेम संबंधों को लेकर उसका भारी नाराज था और इसी विवाद को लेकर उसने बहन पर हमला किया। आरोपी से पूछताछ जारी है, जिसके बाद मामला पूरी तरह साफ हो सकेगा।
मौके तत्काल पहुंची पुलिस ने आरोपी लड़के को पकड़ लिया और लड़की को इलाज के लिए भेजा है। फिलहाल जांच जारी है।

क्राइम ब्यूरो महराजगंज AIN भारत NEWS कैलाश सिंह

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें