आरोपी एक दिन पहले जेल से घर आया, फायरिंग के मामले से फैलादीया सनसनी
1 min readमहराजगंज, भिटौली थाना क्षेत्र में मटीहनिया चौधरी ग्राम सभा में शनिवार की रात में फायरिंग के अफवाह को लेकर लोगो मे अफरातफरी मच गई।जिसमे कोतवाली पुलिस तथा भिटौली पुलिस जांच में लग गई।पुलिस जांच के अनुसार मामला बनावटी पाया गया।बताने के मुताबिक युवक घटना के बाद जिला अस्पताल पंहुचा ,जहां गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई।पुलिस पुष्टि के अनुसार युवक कुछ देर बाद अस्पताल से चला गया। भिटौली थाना प्रभारी एस ओ अतिरिक्त निरीक्षक सजनू सिंह ने बताया कि जिस व्यक्ति ने फायरिंग की जानकारी दिया,वह व्यक्ति दुष्कर्म के मामले में जेल गया था,वह महज एक दिन पहले जेल से छूट कर आया था।वही युवक उन्ही लोगो पर फायरिंग मामले का आरोप लगा रहा है,जिन्होंने दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है।शुरू में ही यह फायरिंग का मामला फर्जी प्रतीत हुआ है।आरोपी अपने ताने बाने बुनने में लगा हुआ है।अब जांच रिपोर्ट अधिकारियों तक जाएगी।उसके बाद विधिक कार्यवाही अग्रिम किया जाएगा।
क्राइम ब्यूरो महराजगंज AIN भारत NEWS कैलाश सिंह