कांग्रेस सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए भाजपा ने निकाली परिवर्तन यात्रा :- बांठिया
1 min read
कांग्रेस सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए भाजपा ने निकाली परिवर्तन यात्रा :- बांठिया
तीसरी यात्रा 3 सितंबर को रामदेवरा से रवाना होगी
AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट प्रभारी अशरफ़ मारोठी की ख़ास खबर
बालोतरा।
राजस्थान में भाजपा ने आज किया परिवर्तन यात्रा आगाज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सवाई माधोपुर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर से आशीर्वाद लेने के बाद आज परिवर्तन यात्रा को किया प्रारंभ, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व परिवर्तन यात्रा 2023 टीम 3 के प्रचार प्रसार प्रमुख गणपत बांठिया ने आज शनिवार को अपने बालोतरा आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया से रूबरू होकर राजस्थान में भाजपा की परिवर्तन यात्रा 2023 के बारे में मीडिया को दी विस्तृत जानकारी
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व परिवर्तन यात्रा 2023 टीम 3 के प्रचार प्रसार प्रमुख गणपत बांठिया ने कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य राजस्थान में पिछले 5 साल के कांग्रेस कुशासन को समाप्त करना है।
बांठिया ने कहा कि 4 सितम्बर को शुरू होने वाली तीसरी परिवर्तन यात्रा को जैसलमेर के रामदेवरा से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रवाना करेंगे यह यात्रा सबसे लंबी होगी, 18 दिन में यह परिवर्तन यात्रा 2,574 किलोमीटर का लंबा सफर तय करते हुए जोधपुर संभाग, अजमेर संभाग और नागौर जिले की 51 विधानसभा सीटों को कवर करेगी, इस यात्रा का जोधपुर जिले में समापन होगा।
बांठिया ने कहा कि पिछले 5 साल में कांग्रेस ने खुलेआम भ्रष्टाचार का नंगा नाच किया यह किसी से छुपा भी नहीं है। राज्य में महिलाओ दलितों पर दिनों दिन बढ़ते अत्याचार अखबारों की सुर्खियां बने हुए है। प्रतापगढ़ में निर्लज्जता से हमारी बहन के साथ अत्याचार हुआ, जल जीवन मिशन को राज्य सरकार ने जल जीवन कमीशन योजना बना दिया, केंद्र की जांच एजेंसी ने भी खुलासा किया कि किस तरह पेयजल योजनाओं में गड़बड़ी कर जनता को नुक्सान पहुंचाया गया।पिछले दिनों नागौर में हमारे दो दलित भाइयों को गाड़ी से कुचलकर मार दिया गया।राजस्थान में आज कानून व्यवस्था का इकबाल खत्म हो चुका है। मुख्यमंत्री जो कि स्वयं गृहमंत्री हैं उन्होंने प्रदेश को खुला छोड़ दिया, अपराधियों में डर खत्म हो चुका है। बांठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इतने मिनी मुख्यमंत्री बना दिए कि भ्रष्टाचार अपनी सारी सीमाएं तोड़ चुका है।
बांठिया ने भ्रष्टाचार के बारे में मीडिया को बताते हुए कहा कि प कि पचपदरा विधानसभा क्षेत्र में इतना भ्रष्टाचार हुआ है कि आने वाले दिनों में जब इसकी परते खुलेंगी, तो आप सभी चौंक जाएंगे। सरकारी जमीनों पर जिस तरीके से फर्जी दस्तावेज के आधार पर पट्टे बने, किस तरह से जमीनों की हेराफेरी हुई। कैसे किसने किसे फायदा पहुंचाया यह सब जल्द तथ्यों के साथ सामने लाया जाएंगा पचपदरा विधायक पर तंज कहते हुए बांठिया ने आरोप लगाया कि विकास पुरुष का झूठा चोला पहन पचपदरा विधायक जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान कराने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहे हैं। आज एक मध्यम वर्गीय परिवार प्रतिमाह मजबूरन 3000 रुपए पानी के लिए खर्च कर रहा है विधायक जी
यह कौन सा विकास मॉडल है, जहां आप अपनों का विकास करने के अलावा आगे का कुछ नहीं सोच रहे हैं।