मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम सफल बनाने हेतु जय मंगल कन्नौजिया ने घर घर जाकर लिया मिट्टी और चावल
1 min readमहराजगंज 8 सितंबर। आजादी अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए हम सभी को ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम को उत्सव के साथ मनाना चाहिए। इस अभियान का उद्देश्य उन बहादुर वीर स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदों का सम्मान करना है जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।इस अभियान के तहत प्रत्येक गांव की मिट्टी तथा हर घर से एक चुटकी चावल को एक नमूने के तौर पर जुटाकर अमृत कलश यात्रा के रूप में दिल्ली भेजा जाएगा ।यह मिट्टी के कलश में कर्तव्य पथ पर अमृत वाटिका में पौधों के नीचे प्रयोग होंगे और वीर शहीदों के स्मृति के रुप में जनपद का नाम लिखा होगा ताकि पुरी दुनिया में भारत की बिभिताओ को दर्शाएगा तथा यह संदेश पहुंचेगा कि भारत में कई धर्म के लोग रहते हैं मगर सब अपनी मिट्टी से अपने देश से जुड़ें हैं और देश के वीर सपूतों के लिए नमन का भाव है।उक्त बातें सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के दौरान कही।मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत सदर विधायक के साथ अन्य कार्यकर्ताओ ने घर घर जाकर मिट्टी और चावल लिया और कलश में रखवाया। इस दौरान भारत माता की जय के नारे कार्यकर्ता लगते रहे।उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन को बेहतर करने की उनकी इच्छा उनके हर फैसले का कारण रही है। मोदी सरकार के उपलब्धियां को गिनाया।पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जयस्वालने कहा कि पूरे देश ने यह सिद्ध करके दिखा दिया कि राजनीति कैसी भी चल रहे हो देश में फर्क नहीं पड़ता। एक बार देश का मुखिया बोलेगा तो हर घर तिरंगा फहराया जाएगा अगर देश का मुखिया बोलेगा तो एक साथ 180 करोड़ लोग अपने घरों में ही रुक कर पूर्यतया लॉकडाउन का पालन पूरे देश ने किया।इस दौरान सभासद जितेंद्र कन्नौजिया , सभासद महेंद्र गुप्ता, एस टी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप गौड़, अशोक गुप्ता, राकेश अग्रहरी, मुरली निगम ,दुर्गेश गुप्ता, पूर्व सभासद श्याम नारायण यादव, सतीश वर्मा, मनीष कश्यप, भारतेंदु मणि त्रिपाठी के अलावा तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
क्राइम ब्यूरो महराजगंज AIN भारत NEWS कैलाश सिंह