आदर्श विद्या मंदिर में शिक्षा के साथ मिल रहे संस्कार, यहां राष्ट्र निर्माण के लिए नागरिकों का हो रहा निर्माण:-ममता गोलेच्छा
1 min read
आदर्श विद्या मंदिर में शिक्षा के साथ मिल रहे संस्कार, यहां राष्ट्र निर्माण के लिए नागरिकों का हो रहा निर्माण:-ममता गोलेच्छा
AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट प्रभारी अशरफ़ मारोठी की ख़ास खबर
बालोतरा इनर व्हील क्लब अध्यक्षा ममता गोलेच्छा ने बताया कि मित्रता और सेवा इनर व्हील का आदर्श वाक्य रहा है। यानी दिल से जरूरत मंद लोगो की सेवा करना ही इनरव्हील क्लब का उद्देश्य है। आदर्श विद्या मंदिर बालोतरा में भी इस संकल्प के तहत बालकों को शिक्षा के साथ संस्कार देकर राष्ट्र निर्माण कार्य के लिए जीने वाले नागरिकों का निर्माण किया जाता है। ममता गोलेछा ने बताया कि विद्या भारती द्वारा संचालित यह विद्यालय हमारे समाज और भामाशाहों के सहयोग से चलाया जा रहा है। आज इनरव्हील क्लब सदस्य संगीता गोलेच्छा के आर्थिक सहयोग से शिक्षा के इस यज्ञ में एक छात्र का शिक्षण शुल्क विद्यालय में जमा करवाकर सहयोग किया गया, इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य रणछोड़राय ने क्लब पदाधिकारीयों, सदस्यों का स्वागत अभिनन्दन एवं आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर इनरव्हील अध्यक्षा ममता गोलेच्छा, सचिव पवित्रा डागा, रजनी शिवनानी, चित्रा श्रीमाली,संगीता गोलेच्छा, सरिता अग्रवाल, सुमन गोलेच्छा, अनीता सालेचा, खुशबू ढ़ेलडिया, शिखा जैन, सहित सभी क्लब सदस्याओं की गरिमामय उपस्थिति रही।