
उत्तर प्रदेश के डीजीपी गोयल को क्यों पद से हटाया गया, देखे पूरा मामला।
लखनऊ। सरकारी काम में लापरवाही के आरोप में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) मुकुल गोयल को पद से हटा दिया गया। नए पुलिस महानिदेशक चुने जाने तक अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार को कार्यभार संभालने के लिए सौपा गया है। अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने जानकारी दी।
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक मुकुल गोयल को पुलिस महानिदेशक (DG) नागरिक सुरक्षा पद पर भेजा गया है। सन 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी गोयल को वर्ष 2021 के जून में प्रदेश का पुलिस महानिदेशक (DGP) पद पर नियुक्ति किया गया था। उत्तर प्रदेश के (DGP) पद पर नियुक्त होने से पहले गोयल सीमा सुरक्षा बल में अपर पुलिस महानिदेशक पद पर तैनात थे। गोयल इसके पहले भी कई विवादों में घिरे रहें। 2006 में मुलायम सिंह यादव के सरकार में पुलिस भर्ती घोटाले में भी उनका नाम आया था। 2013 में हुए मुजफ्फरपुर दंगे के बाद अखिलेश सिंह यादव की सरकार ने गोयल को एडीजी कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन बीच में उन्हें पद से हटा दिया गया था।
*रिपोर्ट विशाल चौबे*