October 1, 2026 21:08:03

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

शादी के एक वर्ष बाद दंपत्ती ने फंदे से लटक-कर दे दी जान

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

शादी के एक वर्ष बाद दंपत्ती ने फंदे से लटक-कर दे दी जान

प्रयागराज। मेजा के मनु का पुरा गांव के रहने वाले दंपती ने रविवार सुबह फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दिए। दोनों के शव अलग अलग कमरे में पाए गए। बताया जाता है कि अरविंद शर्मा उर्फ राजन (27) पिकअप चालक था। लगभग एक वर्ष पूर्व उतराव की रहने वाली दीक्षा (25) से प्रेम विवाह किए थे। दीक्षा पांच दिन पूर्व वह अपने पिता के साथ उतरांव स्थित नई बाजार मायका आई हुई थी। दीक्षा को लेने उसका पति अरविंद शर्मा उसके मायके गया हुआ था और वह पत्नी को लेकर लौटा तो घर न जाकर उरुवा चौराहे पर स्थित किराए के कमरे में ही पत्नी को लेकर रुक गया। रविवार सुबह दोनों का शव अलग-अलग कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और देखा कि कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर खोला, तब जाकर शव निकाला जा सका। दंपत्ति की मौत की सूचना पर एसीपी रवि कुमार गुप्ता और थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की, लेकिन मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सका था। हालांकि जांच पड़ताल जारी है।

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें