September 29, 2025 17:32:05

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

प्राकृतिक खेती से किसान खेती की लागत को कम करें तथा कृषि भूमि की उर्वरा क्षमता बढ़ाएं – जन जातीय कार्य मंत्री।

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

प्राकृतिक खेती से किसान खेती की लागत को कम करें तथा कृषि भूमि की उर्वरा क्षमता बढ़ाएं – जन जातीय कार्य मंत्री

उमरिया मध्य प्रदेश
उमरिया – किसान अन्नदाता है। किसान की मेहनत से ही हम सबका पेट पालन होता है। किसानो की सुख समृद्धि से ही प्रदेश मे सुख समृद्धि बढ़ेगी। इसी सोच को ध्यान मे रखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसानों के हित में अनेकों निर्णय लेकर क्रियान्वित करा रहे है। जिनके सुखद परिणाम भी सामनें आ रहे है। आज मध्यप्रदेश खेती के क्षेत्र में पंजाब प्रदेश से भी आगें हो गया हैं। आपने जिले के किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाकर खेती की लागत को कम करनें तथा भूमि उर्वरा क्षमता बनाये रखने हेतु प्रेरित किया। रीवा मे आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा एवं सुना गया।
उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा उत्पादित की जा रही फसल का उपार्जन , कृषि यंत्रों के प्रयोग, खेती की लागत कम करनें तथा मिट्टी की उर्वरा क्षमता बनाएं रखने हेतु प्राकृतिक खेती को सरकार द्वारा बढ़ावा दिया जा रहा है। इतना ही नही किसानों को क्रेडिट कार्ड के माध्यम से सहकारी बैंकों से ब्याज मुक्त ऋण, मछुआरों एवं पशुपालकों को भी किसान क्रेडिट कार्ड मुहैया करा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से चार हजार रूपये का अनुदान तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से 6 रूपये का अनुदान इस प्रकार कुल 10 हजार रूपये का अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। रबी एवं खरीफ फसलों में समय पर खाद, बीज की उपलब्धता तथा सिंचाई रकबे में लगातार बढ़ोत्तरी करनें से फसल उत्पादन बढ़ रहा है। उक्त आशय के विचार प्रदेश की जन जातीय कार्य मंत्री मीना सिंह ने मानपुर जनपद पंचायत मुख्यालय में आयोजित किसान कल्याण मेले में किसानों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किए।
इस अवसर पर एसडीएम मानपुर सिद्धार्थ पटेल, सीईओ मानपुर राजेन्द्र शुक्ला, रमेश परमार तहसीलदार, रमेश मिश्रा,हरीश विश्वकर्मा, ब्रजवासी गुप्ता,अरुण त्रिपाठी, सतीश सोनी,सुरेश तिवारी,कुलदीप गुप्ता,लाल तिवारी, मोहम्मद राशिद खान, आर्यन सिंह परिहार , महेश प्रसाद दहायत ,दीपक कुमार पटेल , अनुराग शुक्ला, उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें