October 4, 2025 15:21:01

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

शीश महल में अर्द्धनारीश्वर रूप में विराजेंगे महादेव, आदि शक्ति महिषासुर का करेंगी वध, साक्षी इसके बाद महादेव अपने अंदर से 24 शक्ति को प्रकट करेंगे,

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

VARANASI NEWS

शीश महल में अर्द्धनारीश्वर रूप में विराजेंगे महादेव, आदि शक्ति महिषासुर का करेंगी वध, साक्षी इसके बाद महादेव अपने अंदर से 24 शक्ति को प्रकट करेंगे,

_वाराणसी। श्री दुर्गा पूजा समिति सनातन धर्म इंटर कालेज के पंडाल में इस बार महादेव अर्द्धनारीश्वर स्वरूप में विराजेंगे। महादेव के शरीर से ही शक्ति प्रकट होंगी और महिषासुर का वध करेंगी। काशीवासी इसके साक्षी बनेंगे। दुर्गा पूजा समिति भव्य आयोजन की तैयारी में जुटी है।समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने बताया कि इस बार सनातन धर्म इंटर कालेज में जयपुर का शीश महल बनाया जा रहा है। बनारस में पहली बार शीश महल का निर्माण कराया जा रहा है। इसे थर्माकोल और प्लाई से विशेष नक्काशी कर बनाया जाएगा समिति के महासचिव मुकेश जायसवाल उर्फ ज्ञानू ने बताया कि हम लोग सनातनी धर्म के लोग है। काशी भोलेनाथ की नगरी के रूप में जानी जाती है। उसी थीम पर प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पंडाल में भोलेनाथ का 24 फीट ऊंचा शिवलिंग होगा। इसमें महादेव और मां पार्वती अर्द्धनारीश्वर स्वरूप में एक साथ प्रकट होंगे उनका महिषासुर से संवाद होगा। इसके बाद महादेव अपने अंदर से 24 शक्ति को प्रकट करेंगे, जो महिषासुर का वध करेंगी। देवी की प्रतिमा भी 24 फीट की होगी।_

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें