September 18, 2025 09:12:22

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

प्रयागराज -सुजावन देव यमुना घाट पर मेला का रेला भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

प्रयागराज -सुजावन देव यमुना घाट पर मेला का रेला भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

AIN भारत न्यूज़ संवाददाता सतीश द्विवेदी की ख़ास रिपोर्ट खबर भी असर भी लालापुर प्रयागराज

प्रयागराज।।प्रयागराज को तीर्थो का राजा कहा जाता है कई ऐसे स्थान है जहां पर लाखों की संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए जाया करते हैं। उसी में एक स्थान प्रयागराज जनपद के घूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरिया भीटा सुजावन देव धाम प्रयागराज है। जहां पर कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया और तृतीया को भगवान सुजावन देव महराज के दरबार में विशाल मेला देखने को मिल रहा है।भगवान सुजावन देव का मंदिर कालिंदी के बीचो-बीच स्थित है इस मंदिर का नजारा भक्तों के मन को ऐसे प्रभावित करता है कि वहां अनायास खिंचे चले आते हैं। शनिवार को देवरिया भीटा प्रयागराज में भक्तों का विशाल जमावड़ा देखने को मिला,लाखों की संख्या में भक्त कालिंदी मां के दरबार में आस्था की डुबकी लगाई और भगवान सुजावन देव महाराज के दर्शन किये। ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त यम द्वितीया के मेले में जाकर के आस्था की डुबकी लगाते हैं और सुजावन देव महाराज के दर्शन करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस पावन बेला पर डीसीपी यमुनानगर ने सुजावन देव मंदिर में महादेव की पूजा अर्चना किया।पौराणिक कथा के अनुसार कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की यम द्वितीया यानी भैया दूज के दिन यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने के लिए यमुना तट पर आए थे। काफी अरसे के बाद पहुंचे भाई यमराज की बहन यमुना ने जमकर आतिथ्य सत्कार किया। बहन के आतिथ्य सत्कार से खुश होकर यमराज ने बहन यमुना को वर मांगने के लिए कहा यमुना ने भाई यमराज से कहा कि भैया यदि आप हम पर खुश है तो वरदान दीजिए कि भाई दूज के दिन जो भक्त यमुना स्नान करके अपनी बहन के घर जाएगा वह आपके बंधनों से मुक्त होगा अर्थात वह मोक्ष को प्राप्त होगा। इस पर यमराज ने तथास्तु कहा और अंतर ध्यान हो गए। इस समय से लोग भैया दूज के दिन यमुना स्नान कर भाई अपनी बहन के यहां पहुंच बहनों के हाथों अपने माथे पर टीका लगवा कर बहन को सुरक्षा का वचन देते हैं बहन भी अपने भाई के दीर्घायु होने की कामना करती है। भोर से लेकर शाम तक आस्था की डुबकी लगाने का क्रम जारी रहा, स्नान के बाद सुजावन देव मंदिर में पूजा फिर मेला में लोगों द्वारा खेती-बाड़ी और गृहस्ती के सामानों की जमकर खरीदारी की गई।मेला में प्रशासन भी पूरी तरह से चुस्त दुरुस्त दिखी,कई थानों की फोर्स मेले में उपस्थिति रही। दो दिवसीय यम द्वितीया मेले का डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव एसीपी कौंधियारा विवेक यादव,थाना प्रभारी घूरपुर केशव वर्मा के साथ निरीक्षण करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।जिससे दर्शनार्थियों को किसी प्रकार से कोई समस्या ना हो सके उसी का परिणाम है कि मेले में आए हुए भक्तों ने शांति पूर्ण ढंग से यमुना नदी मेंआस्था की डुबकी लगा सुजावन देव मंदिर में भगवान महादेव का दर्शन कर मेले का लुत्फ उठाया। यम द्वितीया के मेला में स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। मंदिर तक पहुंचाने के लिए घाट पर पक्का रास्ता ना बनाए जाने के कारण व यमुना नदी के घाट तक पहुंचने के लिए रास्ते का कोई वैकल्पिक व्यवस्था न होने से श्रद्धालुओं को कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ा। देखा गया कि श्रद्धालु पॉलिथीन में पानी लेकर घाट से बाहर आकर पैर को धुलते नजर आए। इसके साथ कई थाना के फोर्स एवं पीएससी मौजूद रही

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें