September 18, 2025 09:09:38

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

घूंघट ओढ़े, चूड़ा पहने ससुराल के बाहर धरने पर बैठी नवविवाहिता

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

घूंघट ओढ़े, चूड़ा पहने ससुराल के बाहर धरने पर बैठी नवविवाहिता

AIN भारत न्यूज संवाददाता गजेन्द्र पाण्डेय कौंधियारा खबर भी असर

थानाभवन के गांव मनट में ससुराल पक्ष के लोगों पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए नवविवाहिता ने मोर्चा खोल दिया। जहां ससुराल पक्ष के लोगों ने पुत्रवधू को घर से निकाला तो नवविवाहिता ने घर के दरवाजे पर धरना शुरु कर दिया।सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जरूर, लेकिन सिर्फ मुकदर्शक बनी रही।

गांव दुल्ला खेड़ी की रहने वाली शिवानी पुत्री विक्रम की शादी गाव मनट मंटी में 24 मार्च को हुई थी। शादी के बाद दो बार नव विवाहिता मायके गई थी। अब पहली दीपावली के दौरान मायके गयी थी। आरोप है कि शनिवार रात नवविवाहिता को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने घर में घुसने नहीं दिया। विवाहिता ससुराल के बाहर ही अपनी बहन के साथ धरने पर बैठ गई। हालांकि, सुबह के समय पीड़िता मायके चली गई।

पीड़िता ने बताया कि जब तक उसे न्याय नहीं मिलेगा, तब तक विरोध जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ससुराल वालों से पूछा जाएगा कि आखिर वे ऐसा क्यों कर रहे हैं।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें