October 16, 2026 07:07:52

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

डीडीयू स्टेशन से बरामद हुआ करोड़ों की चांदी और कैश, 3 गिरफ्तार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

डीडीयू स्टेशन से बरामद हुआ करोड़ों की चांदी और कैश, 3 गिरफ्तार

 

(चंदौली)पीडीडीयू नगर,एशिया के सबसे बड़े जंक्शनों में शुमार पीडीडीयू जंक्शन के स्टेशन परिसर से, डीडीयू जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने करोड़ों रुपये कीमती चांदी की सिल्लियां और लाखों रुपए कैश बरामद किया। मौके से जवानों ने 3 लोगों को गिरफ़्तार किया, जो कि चांदी से संबंधित कोई भी कागजात नही दिखा पाए। सूचना पर पहुंची जीएसटी और आयकर विभाग की टीम अभियुक्तों से पूछताछ करने में जुटी है। वहीं बरामद चांदी की कीमत एक करोड़ से भी ज्यादा बताई जा रही है।

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रेलवे में अपराध की रोकथाम के लिए, डीडीयू जीआरपी और आरपीएफ के जवानों द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संयुक्त टीम के जवानों ने चेकिंग के दौरान पीएफ संख्या 1/2 स्थित शौचालय के पास 3 संदिग्ध व्यक्तियों को देखा। संदेह होने पर जवानों ने व्यक्तियों के पास मौजूद बैग की तलाशी ली। बैगों को खोलते ही जवानों के होश उड़ गए।

बैग में से कुल 1 कुंतल 3 किग्रा 119 ग्राम चाँदी की सिल्लीईट बरामद हुआ। साथ ही अभियुक्तों के पास से तीन लाख पचहत्तर हजार रुपया नगद बरामद हुए। उक्त व्यक्तियों से चांदी से संबंधित कोई भी कागजात नही मिला। जिसके बाद जवानों ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया और थाने लाकर पूछताछ की।

मामले का खुलासा करते हुए सीओ जीआरपी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम राकेश कुमार, सुदीप्तो मंडल और अभिजीत मंडल है, जो कि पश्चिम बंगाल के रहने वाले है। सीओ ने बताया कि अभियुक्तों के पास से कुल 1 कुंतल 3 किग्रा 119 ग्राम चाँदी की सिल्लीईट और 3 लाख 75 हज़ार कैश बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि बरामद चांदी की कीमत एक करोड़ से भी ज्यादा है।

सीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त, चांदी संबंधित कोई भी कागजात नही दिखा पाए। सीओ के अनुसार पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे बरामद चांदी की सिल्लियों को वाराणसी से कोलकाता ले जा रहें थे। जहां उन चांदी से जेवर बनाने का काम होना था। सीओ ने बताया कि जीएसटी और आयकर विभाग जांच में जुटी है, तथा अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Ain भारत न्यूज़

हंसराज शर्मा mgs

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें