November 16, 2026 07:37:46

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

बिरनो: संविधान गौरव अभियान के तहत दलित बस्ती में विचार गोष्ठी का आयोजन

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

बिरनो: संविधान गौरव अभियान के तहत दलित बस्ती में विचार गोष्ठी का आयोजन

 

आल इंडिया न्यूज़

 

मो नईम अहमद

गाजीपुर

 

बिरनो – अंबेडकर पार्क, दलित बस्ती में संविधान गौरव अभियान के तहत विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोकसभा संयोजक श्री कृष्ण बिहारी राय और जंगीपुर के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री राम नरेश कुशवाहा सहित क्षेत्र के कई प्रमुख नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

गोष्ठी में संविधान की महत्ता, समाज में समानता, और दलित उत्थान के मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला महामंत्री अवधेश राजभर, पूर्व मंडल अध्यक्ष मन्नू राजभर, ग्राम प्रधान सुरेश सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य शैलेंद्र कुशवाहा, राजू कुशवाहा और अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे।विधवा और असहाय परिवारों को सिलाई मशीन वितरित

कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह कुशवाहा ने बिरनो क्षेत्र की विधवा और असहाय महिलाओं के उत्थान के लिए सिलाई मशीन वितरित की। उन्होंने कहा कि यह प्रयास इन परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक कदम है।

कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष सोनू गुप्ता, हरि कुमार, रितिक कुमार, पिंटू राम, काजू वर्मा, नंदू राम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें