October 3, 2025 23:27:22

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

भाजपा कार्य कर्ताओं ने बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव आंबेडकर प्रतिमा पर माला पहना कर लगाए उदघोष के नारे।

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

भाजपा कार्य कर्ताओं ने बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव आंबेडकर प्रतिमा पर माला पहना कर लगाए उदघोष के नारे।

 

 

 

AIN BHARAT NEWS GHAZIPUR

 

बिरनो-गाजीपुर

महमूदपुर देबूहा बाजार बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर कार्य कर्ताओं ने पहुंच कर ( संविधान गौरव अभियान) बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उदघोष के नारे भी लगाए। इसी क्रम में मन्नू राजभर ने कहा कि बीते लोक सभा चुनाव में विपक्षी पार्टियों द्वारा संविधान के प्रति लोगों में भ्रम फैलाया गया था और संविधान खत्म करने जैसी बात कही गई थी। हालांकि इसमें कोई सत्यता नहीं थी। केवल व केवल लोगों को भ्रमित करके उनका वोट हासिल करना उनकी मानसिकता थी जबकि भाजपा ने बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव आंबेडकर के जीवन से जुड़े 5 महत्वपूर्ण स्थलों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया। इनमें जन्म भूमि(महू ), शिक्षा भूमि (लन्दन ) दीक्षा भूमि (नागपुर),महापरिनिर्वाण भूमि (दिल्ली), और चैत्य भूमि (मुम्बई) शामिल हैं। ये स्थल उनकी यादों और विचारों को संरक्षित करते हैं। आगे यह भी कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में डॉ. अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र की स्थापना की,जो शोध और सामाजिक आर्थिक बदलाव के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में कार्य करता है। जिसमें मुख्य रूप से डॉ लहजू सिंह कुशवाहा (वरिष्ठ भाजपा नेता), सुनील कुशवाहा (मण्डल अध्यक्ष बिरनो), मन्नू राजभर (पूर्व मण्डल अध्यक्ष बिरनो), कार्तिक कुमार (प्रधान),

रिंकू वर्मा, राजनाथ राम, आदि लोग मौजूद रहे।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें