मताधिकार का प्रयोग कर स्वच्छ व मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।जमालुद्दीन अली खंड विकास अधिकारी देवकली
1 min read
मताधिकार का प्रयोग कर स्वच्छ व मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।जमालुद्दीन अली खंड विकास अधिकारी देवकली
AIN BHARAT NEWS GHAZIPUR
गाज़ीपुर देवकली विकास खण्ड में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी जमालुद्दीन अली व ब्लॉक के कर्मचारियों ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों, कर्मियों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को लोकतंत्र की मजबूती के लिए शपथ दिलायी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी। वर्ष 2011 में इसे राष्ट्रीय मतदाता दिवस घोषित किया गया। लोकतंत्र को मजबूत एवं स्वच्छ बनाना सभी की जिम्मेदारी है। कोई भी चुनाव हो, आम मतदाता उसमें अपने मताधिकार का प्रयोग कर स्वच्छ व मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में अपनी अहम भूमिका अवश्य निभाएं। मौके पर तेज तर्रार सचिव आशुतोष सिंह,शैलेश कुमार,संजय शर्मा एडीओ पंचायत,उमापति त्रिपाठी अरविंद यादव, नीरज, मिथिलेश,चंदन जायसवाल ब्लॉक के कर्मचारी मौजूद रहे।