April 21, 2026 02:59:39

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

महाकुंभ में विदेशी युवती ने 7 फेरे लिए:दिल्ली के योग गुरु संग रचाई शादी; साधु-संत बराती बने, महामंडलेश्वर ने कन्यादान किया

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

महाकुंभ में विदेशी युवती ने 7 फेरे लिए:दिल्ली के योग गुरु संग रचाई शादी; साधु-संत बराती बने, महामंडलेश्वर ने कन्यादान किया

 

AiN भारत न्यूज़ ब्यूरो चीफ प्रयागराज

 

प्रयागराज महाकुंभ में ग्रीस की पेनेलोप और भारत के सिद्धार्थ शिव खन्ना ने शादी की। हिंदू रीति-रिवाज से दोनों ने सात फेरे लिए। साधु-संत बराती बने और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरि ने कन्यादान दिया।26 जनवरी को शादी के बाद पेनेलोप ने कहा- मैंने महसूस किया कि सनातन धर्म ही खुशहाल जीवन जीने और जन्म-पुनर्जन्म के इस चक्र से परे जाने का तरीका है। मैं इतना खुश हूं कि बता नहीं सकती। शादी आध्यात्मिक तरीके से हुई। मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी लगाऊंगी।दुल्हन पेनेलोप एथेंस के एक विश्वविद्यालय से टूरिज्म मैनेजमेंट में ग्रेजुएट हैं। वहीं, दूल्हा सिद्धार्थ शिव खन्ना कई देशों में जाकर योग सिखाते हैं। वह नई दिल्ली के वेस्ट पंजाबी बाग के रहने वाले हैं।पेनेलोप ने बताया- टूरिज्म मैनेजमेंट की डिग्री लेने के बाद मेरा योग की तरफ रुझान बढ़ा। मैंने स्थानीय जिम में योग की ट्रेनिंग लेना शुरू की। इसके बाद 9 साल पहले योग सीखने थाईलैंड चली गई। यहीं पर मेरी मुलाकात सिद्धार्थ से हुई थी। फिर धीरे-धीरे हम लोग करीब आ गए। फिर हमने शादी करने का फैसला किया।पेनेलोप ने बताया- जब सिद्धार्थ ने मुझसे पूछा कि भारत में शादी करनी चाहिए या ग्रीस में, तो मैंने भारत का विकल्प चुना। कुछ सालों में चीजें बदल गई हैं। आजकल की शादियों में शराब पीने का शौक शुरू हो गया है, लेकिन हमारी शादी एक अलग, दिव्य और आध्यात्मिक तरीके से हुई।

मैं पहले कभी किसी भारतीय शादी में शामिल नहीं हुई थी, लेकिन दुल्हन होने के नाते मैंने खुद एक भारतीय शादी का अनुभव किया। मुझे बहुत अच्छा लगा।पेनेलोप ने कहा- मैं खुशहाल और अच्छे जीवन के लिए प्रयास कर रही थीं। पहले बौद्ध धर्म से जुड़ी, फिर महसूस किया कि सनातन धर्म ही खुशहाल जीवन जीने का तरीका है। मेरे जीवन में जो कुछ भी हुआ, उसके दुख का समाधान ढूंढ रही थी।जब पेनेलोप से पूछा गया कि क्या वह 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर संगम स्नान करेंगी, तो उन्होंने कहा- बेशक, मैं जरूर स्नान करूंगी। मुझे बहुत खुशी है कि मैं महाकुंभ की शुरुआत से यहां हूं, और मेरी मां भी साथ हैं।सिद्धार्थ ने कहा- मैंने शादी को “सबसे प्रामाणिक तरीके” से करने का फैसला किया था। प्रयागराज इस समय अपनी दिव्य प्रकृति के लिए विश्व में सबसे अच्छी जगह है। यहां सभी प्रकार की दिव्यता, तीर्थस्थल सबकुछ मौजूद है। हम महाराज जी (स्वामी यतींद्रानंद गिरि) से मिले। उनका आशीर्वाद प्राप्त हुआ। हम-दोनों 7 जन्मों के बंधन में बंध गए।जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने कहा- सिद्धार्थ-पेनेलोप पिछले कुछ वर्षों से सनातन धर्म का अनुयायी हैं। सिद्धार्थ कई जगहों पर योग सिखाते हैं। 26 जनवरी को महाकुंभ के शिविर में हमने भारतीय परंपरा के अनुसार शादी समारोह किया। ग्रीस की पेनेलोप एक छात्रा, पिछले कुछ वर्षों से सनातन की परंपराओं को अपना रही हैं। शिव की भक्त हैं। सिद्धार्थ भी हमारा शिष्य है। वह योग कई देशों में योग सिखता है।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें