November 20, 2026 20:29:26

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

मौसम विभाग लखनऊ की चेतावनी पर जिलाधिकारी कार्यालय ने जारी किया प्रेस नोट – टिन शेड, पेड़, बिजली खंभे और टावर से दूर रहने की अपील – सचेत और दामिनी ऐप से मिलेगी सटीक जानकारी

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

प्रयागराज।।मौसम विभाग लखनऊ की चेतावनी के अनुसार प्रयागराज एवं आस-पास में 21 से 22 नवंबर तक बारिश, तेज हवा, आंधी-तूफान व आकाशीय बिजली की प्रबल संभावना है, जिसे लेकर जिलाधिकारी कार्यालय ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।आंधी-तूफान में टिन की छत, होर्डिंग, क्षतिग्रस्त मकान, पेड़, बिजली खंभे व मोबाइल टावर से दूर रहें। छत पर रखी भारी वस्तुएं बांधकर रखें। यात्रा में सुरक्षित स्थान पर रुक जाएं। धारदार वस्तुएं खुले में न रखें। धातु की वस्तुओं का उपयोग न करें। पेड़ की शरण में न जाएं।वज्रपात में पक्के मकान की शरण लें। खिड़की, दरवाजे, बरामदे से दूर रहें। पेड़, टावर, खंभे, कच्चे मकान, तालाब, जलाशय से दूरी रखें। खराब मौसम में बच्चों को बाहर न खेलने दें। लोहे की खिड़की, दरवाजे, हैण्डपम्प न छुएं।यदि खुले खेत में फंस गये हैं तो दोनों कानों को बंद कर पैरों को सटा लें तथा घुटनों का टेक लेकर उकड़ू बैठ जाएं।सटीक पूर्वानुमान हेतु सचेत ऐप एवं दामिनी ऐप का इस्तेमाल करें। ये ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इनसे अलर्ट समय से मिलता है और क्षति कम होती है।
आकाशीय विद्युत के दौरान पेड़ के नीचे न खड़े हों। दीवार के सहारे टेक न लगायें। धातु युक्त नल एवं फ्रिज को न छुएं। धातु से बने छाते का प्रयोग न करें। घरों में चलने वाले भारी विद्युत उपकरणों को प्लग से अलग कर दें। खुले वाहनों में सवारी न करें। बचाव के लिए जमीन पर न लेटें तथा तैराकी या नौकायन न करें।
प्रशासन ने सभी विभागों को सतर्क रहने, आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट पर रखने और आम लोगों तक चेतावनी पहुंचाने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

AIn Bharat Prayagraj

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें