प्रयागराज यमुना पार में 8 वर्ष उत्सव शुरू: 24 मार्च से 14 अप्रैल तक चलेगा भाजपा का अभियान
1 min read
प्रयागराज यमुना पार में 8 वर्ष उत्सव शुरू: 24 मार्च से 14 अप्रैल तक चलेगा भाजपा का अभियान
AiN भारत न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट प्रयागराज
बारा प्रयागराज यमुना पार में भाजपा कार्यालय पर उत्तर प्रदेश सरकार की आठ वर्षीय उपलब्धियो का उत्सव अभियान शुरू हुआ। नए जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पार्टी ने 24 मार्च से 14 अप्रैल 2025 तक चलने वाले इस अभियान का विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया है। इस मेले में वन जिला वन प्रोडक्ट स्टॉल, मुक्त स्वास्थ्य शिविर और सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी होगी। मनकामेश्वर मंडल अध्यक्ष वंदना सिंह ने बताया की डबल इंजन सरकार ने मुफ्त राशन, उज्जवल योजना, पक्की सड़क, पेयजल व्यवस्था और रोजगार के नए अवसर जैसी कई योजनाएं शुरू की। उक्त मौके पर पार्टी के शीर्ष बड़े नेता उपस्थित थे।