October 16, 2026 17:45:33

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

प्रयागराज में पिकअप और ट्रेलर की भिड़ंत:साउंड सिस्टम कारोबारी की मौके पर मौत, परिजनों में कोहराम

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

प्रयागराज में पिकअप और ट्रेलर की भिड़ंत:साउंड सिस्टम कारोबारी की मौके पर मौत, परिजनों में कोहराम

AiN भारत न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट प्रयागराज

 

प्रयागराज।। के मेजा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मनु का पुरा इलाके में पिकअप और ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर में यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान मांडा थाना क्षेत्र के उंटी गांव निवासी चंद्रकांत के रूप में हुई। वह साउंड सिस्टम का कारोबार करता था। मेजा में एक जन्मदिन कार्यक्रम से वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। प्रयागराज- मिर्जापुर राजमार्ग पर सामने से आ रहे ट्रेलर से पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चंद्रकांत की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मेजा थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया जा रहा है। आगे की कार्रवाई जारी है।

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें