सनातन धर्म की रक्षा के लिए विहिप ने निकाली शोभायात्रा:लोहगरा बाजार में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लगाए जयश्री राम के नारे
1 min readसनातन धर्म की रक्षा के लिए विहिप ने निकाली शोभायात्रा:लोहगरा बाजार में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लगाए जयश्री राम के नारे
AiN भारत न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट प्रयागराज
प्रयागराज। के बारा तहसील में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने बुधवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली। लोहगरा बाजार से शुरू हुई यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने भगवा ध्वज के साथ जयश्री राम के नारे लगाए। शोभा यात्रा लोहगरा बाजार से होते हुए नीबी तक पहुंची और वापस लौटकर हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। विहिप के प्रांत संगठन मंत्री नितिन ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति का संरक्षण है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को परंपरागत मूल्यों को अपनाना चाहिए। श्री राम के आदर्शों पर चलकर अखंड और नए भारत का निर्माण करना है। कार्यक्रम में विहिप के जिला अध्यक्ष नित्यानंद, मनोज, जिला सह मंत्री विशाल त्रिपाठी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला गौ रक्षा प्रभारी फंटू महाराज, जिला उपाध्यक्ष कृपा शंकर दुबे और अन्य हिंदू समाज के लोग भी शामिल हुए।
