November 5, 2025 17:33:21

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

माँ आदिशक्ति की कृपा जिस पर हो वह असम्भव को भी सम्भव कर जाता है। सत्य एवं न्याय व्रत का पालन कर जो माँ आदिशक्ति के शरण रहे वह विजय पताका लहराता है: पुर्व विधायक उदयभान करवरिया

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

माँ आदिशक्ति की कृपा जिस पर हो वह असम्भव को भी सम्भव कर जाता है। सत्य एवं न्याय व्रत का पालन कर जो माँ आदिशक्ति के शरण रहे वह विजय पताका लहराता है: पुर्व विधायक उदयभान करवरिया

 

AiN भारत न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट प्रयागराज

 

प्रयागराज। नवरात्रि में माँ जगत जननी जगदम्बा का विधि-विधान से व्रत पालन कर पूर्णाहुति प्रदान करने से व्यक्ति के सभी मनोरथ पूर्ण हो जाते हैं यह दिव्य वचन पुर्व विधायक मा0 उदयभान करवरिया ने आज भारतीय भगवान परशुराम एकता समिति के बीच प्रयागराज के निजी निवास कल्याणी देवी में कही। पुर्व विधायक मा0 उदयभान करवरिया आदिशक्ति के अनन्य भक्तों में से एक हैं और माँ भगवती के कृपा से ही आज समूचे जनपद प्रयागराज के अक्सर सभी गणमान्य जन पुर्व विधायक मा0 उदयभान करवरिया को भलीभांति जानते व पहचानते हैं। इस अवसर पर उपस्थित अखिल भारतीय भगवान परशुराम एकता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित ओमप्रकाश गौतम ने कहा कि पुर्व विधायक मा0 उदयभान करवरिया माँ भगवती आदिशक्ति की महिमा का वर्णन बहुत ही सुन्दर एवं सत्यमय वाणी वर्णित किया गया है। वास्तव में भक्ति में ही शक्ति होती हैं एवं माँ आदिशक्ति पर अटूट विश्वास ही माँ भगवती आदिशक्ति की सच्ची पूजा है। इस दिव्य दर्शन एवं आध्यात्मिक परिचर्चा के दौरान पुर्व विधायक मा0 उदयभान करवरिया के साथ पत्रकार विजय शुक्ला,भारतीय भगवान परशुराम एकता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित ओमप्रकाश गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित बीवी शुक्ला, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंडित विनोद पांडे, राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित सूर्य प्रकाश पाठक, भारतीय भगवान परशुराम समिति एकता के आदि गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें