गांव चलो अभियान के तहत हुआ व्यापक जनसंपर्क अभियान
1 min read
गांव चलो अभियान के तहत हुआ व्यापक जनसंपर्क अभियान
AiN भारत न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट प्रयागराज
लालापुर – मनकामेश्वर मण्डल के विभिन्न गांवो मे गांव चलो अभियान के तहत मंडल अध्यक्ष वंदना सिंह, जिला पंचायत सदस्य सावित्री भारतीया एवं मण्डल अध्यक्ष (कि.मो.)अंकुश पाण्डेय द्वारा बेलामुंडी, गोझवार, अमिलिया, लालापुर, पण्डुआ, प्रतापपुर मे विशेष जनसंपर्क किया गया। भारतीय जनता पार्टी की विभिन्न लाभदायक योजनाओं के बारे मे जनता को बताया गया एवं योजनाओं द्वारा लाभन्वित परिवारों से मिला गया, अभियान के तहत स्वतंत्रता सेनानी एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया, जो कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से हमेशा जुड़े रहें हैं। कार्यक्रम के तहत विभिन्न गांवो मे जनसंपर्क के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती, प्रधान देवेंद्र उपाध्याय,मंडल उपाध्यक्ष नन्दलाल पाल, नवाब सिंह,नंदगोपाल तिवारी, राजनाथ पाल,सतीश शुक्ला, बृजेशानंद जी, स्वतंत्र शुक्ला, विजय बहादुर भारतीया आदि सम्मानित ग्रामवासियो एवं पदाधिकारियों से मुलाक़ात हुई।