वन विभाग के लापरवाही से पेड़ो की कटाई न किए जाने से ओवर ब्रिज के कार्य में व्यवधान
1 min read
वन विभाग के लापरवाही से पेड़ो की कटाई न किए जाने से ओवर ब्रिज के कार्य में व्यवधान
AiN भारत News संवाददाता
ग़ाज़ीपुर। उ. प्र.राज्य सेतु निगम द्वारा नंदगंज पश्चिम रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज का कार्य चल रहा है जिसमें पीलिंग कर पिलर बनाने का कार्य कर रहे है।लेकिन वन विभाग द्वारा अभी उक्त स्थान पर लगे पेड़ो की कटाई न किए जाने से ओवर ब्रिज बनाने के कार्य में व्यवधान आ रहा है।जबकि विद्युत विभाग ने कई महीने पहले उक्त स्थान से विद्युत के खंभों को हटा कर अलाइनमेंट कर चुका है।
दो हफ्ते पहले वन विभाग ने पेड़ो की गिनती और मोटाई नाप कर निशान लगा दिए है।इसके बाद भी पेड़ो की कटाई में लापरवाही कर रहे हैं।
आज सुबह सेतु निगम द्वारा पीलिंग का कार्य करने के बाद पेड़ की वजह से सरिया आदि का कार्य रुक गया तो वन विभाग को सूचना देने के बाद सिर्फ एक पेड़ काट कर हटाया गया है।इसके बाद कार्य शुरू हो सका।