प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है अमेरिका सिंह यादव
1 min read
प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है अमेरिका सिंह यादव
रिपोर्टर Ain भारत न्यूज
गाज़ीपुर।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ब्लॉक कमेटी करण्डा की बैठक कैंप कार्यालय चोचकपुर में संपन्न हुई।इसे सम्बोधित करते हुए पार्टी राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि सरकार की निजीकरण,उदारीकरण,वैश्वीकरण की आर्थिक नीतियों के कारण आर्थिक विषमता लगातार बढ़ती जा रही है।जनता के टैक्स से देश के बने खजाने का उपयोग पूंजीपतियों के हक मे हो रहा है।आम लोग जीवन की समस्या से बेजार हो रहें है।वही दूसरी तरफ मजदूरों, किसानो के विरुद्ध कानून बनाती जा रही है। अभी मनरेगा कानून में परिवर्तन कर नाम बदलकर मजदूरों के हक पर हमला कर दिया है।राष्ट्र पिता महात्मा गांधी का नाम हटा दिया।महंगाई,बेरोजगारी,भ्र्ष्टाचार चरम पर है।शिक्षा,स्वास्थ्य की दशा गंभीर है।प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है।गैर संवधानिक हाफ एनकाउंटर से भी कानून व्यवस्था सुधर नही रही है।ऐसी दशा में पार्टी को मजबूत करके तीखा संघर्ष करना होगा।ब्लॉक मंत्री डॉक्टकर शिवमूरत बिंद ने कार्यात्मक,संगठनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत किया।जिसपर राजेंद्र विश्वकर्मा,रामप्रसाद वर्मा,सुनीता राजभर,लल्लन बिंद, भोला चौधरी,भुल्लन विश्वकर्मा,सुरेश विश्वकर्मा, आदि ने विचार प्रगट किया।अंत में 31 जनवरी तक सदस्यता नवीनीकरण करने,फंड करने,तथा26 जनवरी को जिला मुख्यालय पर वाम दलो के तरफ से होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय हुआ।अध्यक्षता कामरेड ताराचंद पाण्डेय ने किया।
