अमोनियम गैस से हुए जान-माल के नुकसान हेतु सहायता नंबर जारी
1 min read
प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने ग्राम – चंदापुर (मोरहूँ उपरहार) तहसील सोराव में स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज के आंशिक हिस्से के कोलैप्स होकर गिरने की घटना को बहुत ही दुःखद बताया और घटना की जाँच हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त एवम् राजस्व विनीता सिंह की अध्यक्षता में जाँच कमेटी का गठन किया है जो बिल्डिंग के कोलैप्स होने के कारणों की विभिन्न पहलुओं पर जाँच कर रिपोर्ट देंगी और किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्यवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम चंदापुर में स्थित अंसार अहमद पुत्र स्व० नवाब अली के आदर्श कोल्ड स्टोरेज के आंशिक हिस्से के कॉलैप्स होकर गिरने की सूचना दोपहर 1:30 बजे प्राप्त हुई।घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। प्रशासन, पुलिस,फायर, मेडिकल टीम तत्काल मौक़े पर पहुँची और लोंगो के बचाव हेतु ऐक्टिव है और लगातार राहत एवं बचाव का कार्य जारी है। रात में भी रेस्क्यू ऑपरेशन की पूरी व्यवस्था है और एनडीआरएफ़, एसडीआरएफ़ की टीम और पुलिस, प्रशासन के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा। घटना स्थल पर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी उपस्थित हैं और रेस्क्यू टीम को आवश्यक चीजे उपलब्ध करायी जा रही है तथा राहत एवं बचाव का कार्य लगातार जारी है।घटना में 4 लोंगो की मृत्यु हुई है और 14 लोग घायल हैं जिनका जनपद के चिकित्सालयों में उपचार हो रहा है।राहत एवं बचाव कार्य में 01 टीम एनडीआरएफ़, 03 टीम एसडीआरएफ़, फायर एंड इमरजेंसी, पोल्युशन कंट्रोल बोर्ड ,इफ़को की टीम और प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के द्वारा घटना के संबंध लोंगो की सहायता हेतु एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है जिसका नम्बर-0532-2641577 एवं 0532-2641578 है जिसपर लोग संपर्क कर सकते हैं।
