भारत को रामराज्य के समान हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का लिया संकल्प !
लखनऊ के केशवनगर में हिन्दू जनजागृति समिति आयोजित हिन्दू राष्ट्र जागृति सभा संपन्न !
भारत को रामराज्य के समान हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का लिया संकल्प !
लखनऊ – गत वर्ष प्रभु श्रीराम मंदिर में भगवा ध्वज केवल ‘भगवा ध्वज’ नहीं है, अपितु 500 वर्षों के संघर्ष से प्राप्त हुए विजय का ‘विजयध्वज’ है । परंतु आज विश्व का कल्याण करनेवाले सनातन हिन्दू धर्म को ही नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है । क्योंकि विरोधी ये समझ गए हैं, सनातन धर्म ही इस राष्ट्र के प्राण हैं; देश पर शासन करना है तो हिन्दू धर्म और हिन्दू धर्मियों को लक्ष्य करना होगा । इस कारण से वक्फ कानून, प्लेसेस ऑफ वर्शिप ऐक्ट, मदिरों का सरकारीकरण, हिंदुओं की शोभायात्रा पर आक्रमण और अनेक प्रकार के जिहाद शुरू हैं, बांग्लादेश की दयनीय स्थिति हम सबके समक्ष है । इसलिए अब समय आ गया है हम सभी एकजुट होकर हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए अपनी क्षमता के अनुसार कार्य करें, ऐसा आवाहन हिन्दू जनजागृति समिति के उत्तर प्रदेश एवं बिहार राज्य समन्वयक श्री. विश्वनाथ कुलकर्णी ने लखनऊ के केशवनगर स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित हिन्दू राष्ट्र जागृति सभा में किया । सभा में आए अनेक हिंदुओं ने हिन्दू राष्ट्र स्थापना के कार्य में एकत्रित होकर कार्य करने का प्रण लिया ।
लखनऊ में नए स्थानों पर धर्मशिक्षा वर्ग आरंभ करने का निश्चित हुआ । आनेवाले रामनवमी और हनुमान जयंती के दिन अनेक स्थानों पर गदापुजन और रामनाम संकीर्तन अभियान का आयोजन करने के विषय में सभी ने तय किया ।
इस सभा में श्री. विश्वनाथ जी ने कहा कि धर्म को टिकाने के लिए धर्माचरण की आवश्यकता है । हिन्दू धर्म में बताई गई प्रत्येक कृति के पीछे वैज्ञानिक एवं अध्यात्मशास्त्र है । धर्माचरण और साधना से धर्म के प्रति अभिमान जागृत होकर धर्मकार्य करने के लिए आध्यात्मिक शक्ति मिलती है । इसलिए सभी हिंदुओं को प्रभु श्रीरामजी का नामजप ।। श्रीराम जय राम जय जय राम ।। यह नामजप करना चाहिए । सभा में राष्ट्र एवं धर्म से संबंधित फ्लेक्स और सनातन संस्था निर्मित ग्रंथ एवं सात्विक पूजा साहित्य इत्यादि की भी प्रदर्शनी लगायी गई थी ।
