July 21, 2026 02:53:04

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह के 3 साल के फण्ड और कार्यों की उच्च स्तरीय जांच हो”

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

“नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह के 3 साल के फण्ड और कार्यों की उच्च स्तरीय जांच हो”

_- आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजीव नयन मिश्र एडवोकेट_

प्रतापगढ़। आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजीव नयन मिश्र एडवोकेट ने मांग की है कि नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह में पिछले 3 सालों में आये फण्ड और कराये गये कार्यों की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

जांच के प्रमुख कारण:

1. पारदर्शिता का अभाव: नगर पंचायत में किसी भी कार्य को डिस्प्ले बोर्ड लगाये बिना ही कार्य कराया गया है। जनता को पता ही नहीं कि कितना बजट आया और कहां लगा।

2. अधूरे कार्य: बहुत सारे कार्य अभी भी अधूरे पड़े हैं।

3. नियमों की अनदेखी: सभी 15 वार्डों में नियमों की अनदेखी कर कार्य कराया जाना समाजहित में नहीं है।

उदाहरण:

गौशाला: बेसहारा पशुओं के लिए आश्रय गोशाला का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हुआ।

स्कूल: पूरे वैष्णव प्राथमिक विद्यालय में अभी तक कोई कार्य नहीं कराया गया।

मैरिज हाल: मैरिज हाल का कार्य शुरू ही नहीं किया गया।

सड़कें: सरदार पटेल से मिडिल स्कूल तक रोड और गौरा रोड में ओवरलैपिंग है।

PWD फण्ड: PWD से भयहरणनाथ धाम तक 80 लाख रुपये पास हुए हैं, जिसमें गौरा में नगर पंचायत द्वारा रोड बनी है, उसकी स्थिति स्पष्ट नहीं।

पार्क: पार्कों के निर्माण कार्य अधूरे हैं।

सामुदायिक शौचालयों: सामुदायिक शौचालयों का कार्य कराया गया लेकिन जनता के उपयोग में नहीं लाया गया।

ग्राम पंचायत की परिसंपत्तिया: डीपीआरओ आदेश दिनांक 26.10.2024 का पालन अभी तक नहीं किया गया।

मांग: शासन से अपील है कि तत्काल उच्च स्तरीय जांच कमेटी बनाकर 3 साल का पूरा लेखा-जोखा सार्वजनिक किया जाए। जनता की निधि का हिसाब जनता को मिलना चाहिए।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें