July 21, 2026 02:49:10

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर क्यों न उठे सवाल”

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

“जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर क्यों न उठे सवाल”

आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजीव नयन मिश्र एडवोकेट

प्रतापगढ़। क्षेत्र की सम्मानित जनता एवं पत्रकार बंधुओं को संबोधित करते हुए आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजीव नयन मिश्र एडवोकेट,ने कहा कि

कटरा गुलाब सिंह सरकारी अस्पताल की स्थिति आज किसी से छिपी नहीं है।

कुछ माह पूर्व इस अस्पताल को सुदृढ़ करने के लिए सत्याग्रह किया गया था। विधायक विश्वनाथगंज द्वारा आश्वासन के साथ ही विधानसभा सत्र के दौरान प्रस्ताव भी दिया गया था, जिसे सोशल मीडिया में वायरल किया गया था। साथ ही प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर सिंह को भी नगर पंचायत अध्यक्ष की तरफ से पत्र दिया गया था।

लेकिन क्षेत्र का दुर्भाग्य है – जनप्रतिनिधियों की जनहित कार्यों में अरुचि। सिर्फ दिखावे की राजनीति, सुख-दुख में शामिल होकर वोट बैंक की राजनीति करना ही आज के समाज में दिखाई दे रहा है।

जनप्रतिनिधियों को जनहित कार्य कराने के लिए ही जनता चुनती है। जनहित कार्यों का हिसाब देना भी जनप्रतिनिधियों का मूल कर्तव्य होना चाहिए।

जनता के हितों के लिए कार्य करना चाहिए। जनहित के कार्यों में निःस्वार्थ भागीदारी निभाने की जरूरत है। “जनहित सर्वोपरि” की भावना से कार्य कराये जाने चाहिए।

हमारी-आपकी जागरूकता, परिवर्तन की सोच एवं निःस्वार्थ भागीदारी से ही हमारे समाज का समुचित विकास होगा।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें