शासन के निर्देशों का पालन करें केमिस्ट, जांच को लेकर ड्रग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी ने जारी की एडवाइजरी
1 min read
शासन के निर्देशों का पालन करें केमिस्ट, जांच को लेकर ड्रग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी ने जारी की एडवाइजरी
ग़ाज़ीपुर। ड्रग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी ग़ाज़ीपुर के महामंत्री अश्वनी राय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि शासन के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में नकली दवा एवं नशीली दवाओं की जांच की जा रही है गाजीपुर जिले में भी जाँच की सम्भावना है आप सभी सम्मानित केमिस्ट भाई से निवेदन है कि निम्नलिखित बातों पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपने अपने व्यवसाय करें।
शिड्यूल्ड HI का रजिस्टर फुटकर दवा व्यवसाई ज़रूर दुकान में रखे जिनके पास रजिस्टर नहीं है तो सन्स्था के किसी भी पदाधिकारी से ले सकते हैं,दवा की दुकान पर कैशमेमो सभी फुटकर दवा व्यवसाई ज़रूर रखें एवं फर्मासिस्ट जिनके पास उपलब्ध नहीं है उनके सम्पर्क में रहे जांच के
समय वे उपलब्ध हो सके, दवा की दुकान में एक रैक में जगह सुरक्षित रखें जिस पर आप सभी लाल स्याही से NOT FOR SALE AND EXPलिखकर रखें ,दवा खरीदते समय बैंच नम्बर एवं एक्सपायरी ज़रूर मिलान कर लें ताकि जांच के समय जांच अधिकारी को दिखाया जा सके,
दुकान की साफ-सफाई का ध्यान रखें कोई ग्राहक बिल मांगे तो उसको दें।
जानवरो एवं आदमियों की दवा अलग-अलग रैंक पर रखें।श्री राय ने कहा ड्रग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी गाजीपुर के सभी पदाधिकारी आप सभी से निवेदन करते हैं कि नियमों का पालन करें सन्स्था आप सभी सम्मानित केमिस्ट भाई को व्यापार में किसी भी प्रकार कि असुविधा होती है तो सहयोग करने के लिए समर्पित है।
