September 28, 2026 16:48:44

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

युवा व्यापारियों ने राबिश डालकर पीएचसी के मुख्य गेट का रास्ता कराया सुगम

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

गाजीपुर। बरसात के दिनों में नंदगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के मुख्य गेट के सामने जलभराव होने से मरीजों, तीमारदारों और राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। समस्या को देखते हुए सोमवार को नंदगंज के युवा व्यापारियों ने आपसी सहयोग से पीएचसी के मुख्य गेट के सामने राबिश गिराकर रास्ते को सुगम बनाने का कार्य कराया।
इस जनहित के कार्य में श्याम जायसवाल, चंदन जायसवाल, कुश सिंह, अमन जायसवाल, हैप्पी सिंह, बोनी सिंह, प्रशांत सिंह, आनंद चौरसिया, राजन जायसवाल, राजन पांडेय, आकाश गुप्ता, कन्हैया वर्मा सहित अन्य युवाओं का सहयोग रहा। राबिश डलने से पीएचसी आने-जाने वाले लोगों को जलभराव और कीचड़ की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
व्यापार मंडल नंदगंज के अध्यक्ष रामसेवक जायसवाल ने युवा व्यापारियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं द्वारा जनहित में आगे बढ़कर किए जा रहे ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।

 

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें