October 15, 2026 14:23:28

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

पंचायत चुनाव के हाई कोर्ट के आदेश से देवकली ब्लॉक में बढ़ी सरगर्मी, भावी प्रत्याशी सक्रिय

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग को तीन महीने के भीतर चुनाव कराने का आदेश दिए जाने की खबर से देवकली ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। भावी ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) और जिला पंचायत सदस्य पद के दावेदार अपनी तैयारियों को लेकर सक्रिय हो गए हैं।
न्यायालय के आदेश के बाद पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे संभावित प्रत्याशियों में हलचल तेज हो गई है। गांवों में चुनावी चर्चाएं शुरू हो गई हैं और दावेदार मतदाताओं के बीच अपनी सक्रियता बढ़ाने की तैयारी में जुट गए हैं। संभावित प्रत्याशी चुनाव की तारीखों और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी आगामी घोषणाओं पर नजर बनाए हुए हैं।
वहीं, न्यायालय ने ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी निवर्तमान ग्राम प्रधानों को राहत दी है। इससे पंचायतों के संचालन और निवर्तमान प्रधानों की भूमिका को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की निगाहें राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव को लेकर उठाए जाने वाले अगले कदमों पर टिकी हैं।

रिपोर्टर Ain भारत न्यूज Gazipur

 

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें