October 17, 2026 01:06:13

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

नंदगंज थाने के समीप दुर्गा पूजा समिति की भव्य झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

गाजीपुर। शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, थाना के समीप नंदगंज की ओर से भव्य झांकी निकाली गई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें बाजार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चे शामिल हुए। लोगों ने झांकी का दर्शन करने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया।
कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं और दर्शकों की भीड़ को देखते हुए आसपास कई छोटी-बड़ी दुकानें भी सजाई गई थीं। इससे मेले जैसा माहौल बना रहा। दुर्गा पूजा के उत्साह और धार्मिक उल्लास के बीच पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया।
वहीं, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए नंदगंज थाना पुलिस विशेष रूप से सतर्क रही। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा अपने सहयोगियों के साथ कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए। पुलिसकर्मी भीड़ को व्यवस्थित रखने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे।
दुर्गा पूजा समिति के सदस्य भी कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए व्यवस्थाओं में लगे रहे। समाचार लिखे जाने तक झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रम जारी था तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों के आने का सिलसिला लगातार बना हुआ था।

gazipur report AIN Bharat

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें