नेकी के लिए सब कुछ त्याग करने की सीख देता है ईद-उल-जुहा बकरीद का पर्व भारतीय जनता पार्टी सेक्टर प्रभारी नागेश्वर चौधरी।
1 min read
नेकी के लिए सब कुछ त्याग करने की सीख देता है ईद-उल-जुहा बकरीद का पर्व भारतीय जनता पार्टी सेक्टर प्रभारी नागेश्वर चौधरी।
AIN भारत न्यूज़
निचलौल तहसील रिपोर्टर शैलेश यादव
क्षेत्र के सबसे चर्चित समाजसेवी नागेश्वर चौधरी ने जनपदवासियों को ईद उल अजहा बखरीद को दी मुबारकबा- क्षेत्र के सबसे चर्चित समाजसेवी BJP कार्य कर्ता ने जनपदवासियों को बकरीद के पर्व के अवसर पर समस्त जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए बधाईयां दी हैं तो वहीं बकरीद के इस पर्व को आपसी सौहार्द पूर्ण ढंग से मनाने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा जिसे बकरीद भी कहते हैं यह त्योहार इस्लाम धर्म में आस्था रखने वाले लोगों का प्रमुख त्योहार है। बकरीद का पर्व यह संदेश देता है कि नेकी, सच्चाई और अल्लाह की राह में सब कुछ कुर्बान करने को तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुर्बानी का अर्थ रक्षा के लिए सदा तत्पर रहना है। अल्लाह की राह पर अपनी सबसे प्यारी चीज की कुर्बानी दी जाती है। इसका आशय यही है कि नेकी और भलाई के लिए अगर किसी भी प्रकार की कुर्बानी देने की जरूरत पड़ी, तो कुर्बानी देनी चाहिए। हजरत साहब का भी यही आदेश है कि कोई व्यक्ति जिस परिवार, समाज व देश में रहता है, उसकी रक्षा करना उसका धर्म है। उन्होंने समस्त जनपद वासियों को बकरीद की मुबारकबाद देते हुए शांतिपूर्वक सौहार्द तरीके से बकरीद के पर्व को मनाने की अपील की है।