राजस्थान के युवा चित्रकार प्रकाश सोनी को अयोध्या में स्वदेश भूषण अवार्ड से किया सम्मानित।
1 min read
राजस्थान के युवा चित्रकार प्रकाश सोनी को अयोध्या में स्वदेश भूषण अवार्ड से किया सम्मानित।
राजस्थान से AINभारतNEWS से अशरफ मारोठी की खास रिपोर्ट
बाड़मेर के ख्यातनाम युवा चित्रकार प्रकाश सोनी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या मे किया सम्मानित।
अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय एवं आर्ट गैलरी, अयोध्या संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश, स्वदेश संस्था भारत सागर कला भवन अयोध्या के संयुक्त तत्वाधान में भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित सातवां स्वदेश सम्मान समारोह 2022 अवसर पर राजस्थान के बाड़मेर जिला के बालोतरा निवासी ख्याति प्राप्त युवा चित्रकार प्रकाश सोनी को उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सीताराम कश्यप अध्यक्ष राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश के विशेष आतिथ्य में वेद प्रकाश गुप्ता विधायक अयोध्या मशहूर चित्रकार डॉ श्याम बिहारी अग्रवाल के हाथों शाॅल ओढाकर, मोमेंटो स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वदेश भूषण अवार्ड से किया सम्मानित, चित्रकार सोनी के आज बालोतरा आगमन पर स्थानीय कला प्रेमियों ने माला पहना कर चित्रकार सोनी का किया स्वागत, सोनी को इससे पहले भी अयोध्या में कलाश्री अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।