September 27, 2026 14:28:16

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजनान्तर्गत कुल 13 जोड़ों का नौगढ़ ब्लाक परिसर में सामुहिक विवाह सम्पन्न।

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजनान्तर्गत कुल 13 जोड़ों का नौगढ़ ब्लाक परिसर में सामुहिक विवाह सम्पन्न।

चन्दौली। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नौगढ़ ब्लाक परिसर में जिलाधिकारी ईशा दुहन व सांसद रावट्सगंज पकौड़ी लाल कोल की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ। मंत्रोच्चार के साथ 12 जोड़ों का विवाह कार्यक्रम एवं 01 जोड़े का काजी ने निकाह कबूल करवाया। उपस्थित अतिथियों ने आशीर्वाद दिया और उनकी शादी को धूमधाम से संपन्न कराया गया। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा दुहन व सांसद रावट्सगंज श्री पकौड़ी लाल कोल द्वारा सभी जोड़ों को प्रमाण पत्र भी सौंपा गया।
कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक नक्शल, तहसीलदार, ब्लाक प्रमुख नौगढ़, समाज कल्याण अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें