October 3, 2025 11:01:30

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

वार्षिक प्रतियोगिता व पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम हुआ संपन्न

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

वार्षिक प्रतियोगिता व पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम हुआ संपन्न

थरवई / बुधवार को थरवई क्षेत्र के शिवकली राम सहाय यादव इंटर कॉलेज में कॉलेज के संरक्षक स्व मान सिंह की जयंती पर उन्हें याद किया गया। जिसमें सर्वप्रथम कार्यक्रम के शुरुआत से पूर्व उनके स्मृति चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया गया। उसके पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने मधुर मधुर डांस प्रस्तुत किया। कॉलेज द्वारा जानकरी के अनुसार बताया गया यह कार्यक्रम उनकी जयंती के उपलक्ष्य मनाया जाता है। जिसमें विद्यालय में कई प्रकार की प्रतियोगितायें जैसे निबंध प्रतियोगिता एक्सटेम्पोर गणित दौड़ सेलो सिंगिंग डांस व मेहंदी आदि प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गई थी। जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में अव्वल छात्र छात्राओं ने प्रथम द्वितीय व तृतीय श्रेणी प्राप्त कर प्राप्त कर अपना स्थान बनाया। उसके उपरांत यह कार्यक्रम बुधवार 30 नवंबर को कॉलेज के संरक्षक स्वर्गीय मानसिंह की जयंती पर प्रतियोगिता में प्रतिभाग के प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम रखा गया जिसके मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रेम कुशवाहा द्वारा बच्चों को सम्मानित करते हुए उनका मान बढ़ाया। इसमें कुछ छात्राओं जैसे स्मृति तिवारी मीनाक्षी भारतीय ने निबंध प्रतियोगिता एक्सटेम्पोर व मेंहदी आदि में अपना स्थान बनाया। श्रीशांत तिवारी दीक्षा यादव नेहा यादव श्रेया तिवारी खुशबू यादव संस्कृति मिश्रा जान्हवी भारतीया श्वेता यादव आदि ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किए थे। मुख्य अतिथि ने उपस्थित सभी बच्चों को अपने संबोधन में बतलाया की शिक्षा एक ऐसी कुंजी है जो हर ताले को खोल सकती है। मौके पर उपस्थित प्रबंधक अंकिता यादव चेयरमैन सावित्री यादव ने भी सभी बच्चों को तन मन के साथ लगे रहने को लेकर प्रेरित किया। प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह यादव डॉक्टर प्रेम चंद्र यादव व अध्यापक गण में कमलेश कुमार राजू भारतीय सुजीत सिंह सविता पटेल आनंद सिंह कुशवाहा एवं धर्मेंद्र यादव आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं अंत में सभी को अंगवस्त्र के साथ सम्मानित कर उनका सम्मान बढ़ाया।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें