September 26, 2026 05:15:04

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

बनारस रेल इंजन कारखाना ने नवंबर माह में अब तक का सर्वाधिक 8 शेल, 52 लोको सेट बोगियों का निर्माण एवं लोको पेंट शॉप ने 8 शेल, 8 अंडरफ्रेम, 52 लोको बोगियों को पेंट कर रिकॉर्ड कायम किया महाप्रबंधक सुश्री अंजली गोयल ने दी बधाई

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

बनारस रेल इंजन कारखाना ने नवंबर माह में अब तक का सर्वाधिक 8 शेल, 52 लोको सेट बोगियों का निर्माण एवं लोको पेंट शॉप ने 8 शेल, 8 अंडरफ्रेम, 52 लोको बोगियों को पेंट कर रिकॉर्ड कायम किया महाप्रबंधक सुश्री अंजली गोयल ने दी बधाई

दिनांक 01 दिसंबर 2022, बनारस रेल इंजन कारखाना लोको फ्रेम शॉप और लोको पाइप शॉप ने नवंबर माह में अब तक के सर्वाधिक 8 शेल एवं ट्रैक्शन मशीन शॉप ने अब तक के सर्वाधिक 52 लोको सेट बोगियों का निर्माण कर रिकॉर्ड कायम किया है। वही लोको पेंट शॉप ने अब तक के सर्वाधिक 8 शेल, 8 अंडरफ्रेम, 52 लोको बोगियों को पेंट किया है। जो कि नवंबर, 22 में किसी भी महीने में अब तक किए गए निर्माण का सर्वाधिक है।
महाप्रबंधक सुश्री अंजली गोयल ने सभी कर्मठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए बधाई दी और उन्होंने कहा कि बरेका टीम भावना से कार्य करते हुए नित नए रिकॉर्ड बना रहा है, जो यह दर्शाता है कि हम अपनी क्षमता के अनुरूप पूर्ण निष्ठा,लगन एवं मेहनत से कार्य कर देश की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
साथ ही साथ नवंबर माह के 26 कार्य दिवसों में 36 रेल इंजनो का निर्माण किया है। जिसका अर्थ है कि प्रति दिन एक से अधिक रेल इंजन का निर्माण। लोको डिवीजन ने कूड़ेदान, भंडारण डिब्बे और बैठने की स्टूल के निर्माण जैसे अन्य कार्य भी कर के दिखाए हैं जो स्क्रैप सामग्री से बने हैं। महाप्रबंधक के कारखाना निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ उप महाप्रबंधक  विजय, मुख्य विद्युत इंजीनियर, लोको  अरुण शर्मा, कार्य प्रबंधक, लोको असेंबली शॉप  मुकेश कारीढाल एवं कार्य प्रबंधक, ट्रक मशीन शॉप  के.के पटेल सहित बड़ी संख्या में पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें