राजस्थान में कांग्रेस सरकार पोपो बाई की सरकार – बांठिया
1 min read
राजस्थान में कांग्रेस सरकार पोपो बाई की सरकार – बांठिया
कल्याणपुर क्षेत्र में पहुंची भाजपा की जन आक्रोश यात्रा को ग्रामीणों का मिला जोरदार समर्थन
राजस्थान से AINभारतNEWS से अशरफ मारोठी की खास खबर
भाजपा की जन आक्रोश यात्रा का बाड़मेर जिले की पचपदरा विधानसभा क्षेत्र के कल्याणपुर में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत, पचपदरा विधानसभा के कल्याणपुर क्षेत्र के बांकिया वास,डोली कला, गोदावास,चारलाई गाँवों में पहुंची जन आक्रोश यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों से किया संवाद उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान कराने का दिया आश्वासन, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया भी जन आक्रोश यात्रा में पहुंचे बांठिया ने विभिन्न गाँवों में जन सभाओं को किया सम्बोधित, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए जन आक्रोश यात्रा के उद्देश्य की ग्रामीणों को दी जानकारी बांठिया ने कहा कि राज्य में झूठे वादे कर सत्ता मे आई कांग्रेस सरकार 4 वर्षो से प्रदेश में शासन चला रही है। यह सरकार आम जन के साथ ठगाई कर रही है, प्रदेश में कांग्रेस को अब दोबारा आम आवाम के साथ ठगाई नहीं करने देंगे आमजन अब और परेशान नहीं हो इस बात को लेकर भाजपा ने इस जन आक्रोश यात्रा का किया आगाज, इस यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता घर घर, ढाणी ढाणी तक पहुंच कर आमजन की समस्याओं के साथ कांग्रेस के कारनामो को पेटी में डालकर कांग्रेस पार्टी के मुखिया राज्य के मुख्य मंत्री अशोक गहलोत को सौंपेंगे, बांठिया ने कहा कि आज आमजन पानी,बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा है वही कांग्रेस सरकार ने अपने नेताओं को लूट की खुली छूट दे रखी है, बुनियादी समस्याओं से त्रस्त और परेशान आमजन इस सरकार से मुक्ति चाहता है। बांठिया ने राजस्थान में कांग्रेस सरकार की तुलना पोपो बाई सरकार से की भाजपा बालोतरा जिला अध्यक्ष महेश चौहान ने बांकिया वास में जन आक्रोश यात्रा के दौरान ग्रामीणों से रूबरू होते हुए आम जन से किया संवाद, इस अवसर पर भाजपा कल्याणपुर मंडल अध्यक्ष मुल्तान सिंह डोली, कल्याणपुर के पूर्व प्रधान हरी सिंह उमरलाई, वरिष्ठ भाजपा नेता झूमरलाल सार्जेन्ट, यात्रा प्रभारी गोविंद सिंह कालूड़ी सहित भाजपा पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे जगह-जगह ग्रामीणों ने जन आक्रोश यात्रा का किया स्वागत यात्रा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का बांठिया ने जताया आभार, जनाक्रोश यात्रा के कल्याणपुर क्षेत्र में पहुंचने पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया का ग्रामीणों ने किया स्वागत, बांठिया ने बताया कि जन आक्रोश यात्रा का विभिन्न जगहों पर हो रहे जोरदार स्वागत से मैं अभिभूत हुं, भाजपा कार्यकर्ताओ, ग्रामीणों का बांठिया ने आभार व्यक्त किया।