आवारा पशुओं से फसलें बर्बाद, संकट में फंसे किसान।
1 min read
आवारा पशुओं से फसलें बर्बाद, संकट में फंसे किसान।
संजीत कुमार सवांददाता AiN भारत न्यूज की खास रिपोर्ट लालापुर प्रयागराज
जनपद प्रयागराज बारा तहसील क्षेत्र में आवारा पशुओं से किसानों की फसलों को बड़ा नुकसान पहुंच रहा है, जिससे किसानों की हैरानी बढ़ गई है।एक ओर उपजाई गई फसलों को बाजार नहीं मिल रहा, धान के पैसे नहीं मिल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इन आवारा पशुओं ने किसानों की रातों की नींद भी हराम कर दिया है।किसानों ने किसी तरह प्रबंध करके पशुओं से सुरक्षा करने के लिए जाल लगा दिया है, फिर भी पशु खेतों में घुस जाते हैं और रातभर खेतों में फसलों को चरने के साथ साथ बर्बाद भी करते हैं। गाँव सभा में पशुओं के आश्रय स्थल भी बनाये गए हैं,फिर भी आवारा पशुओं की भरमार है।किसानों ने सरकार से आवारा पशुओं पर रोक लगाए जाने की माँग किया है।