सम्पूर्ण समाजसेवा संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं पौधरोपण अभियान के अंतर्गत भिटौली थाने पर पौधारोपण किया गया।
1 min read
सम्पूर्ण समाजसेवा संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं पौधरोपण अभियान के अंतर्गत भिटौली थाने पर पौधारोपण किया गया।
महराजगंज क्राइम ब्यूरो कैलाश सिंह की रिपोर्ट
जनपद महराजगंज भिटौली थाने के प्राकृतिक परिसर में पौधरोपण किया गया। सम्पूर्ण समाजसेवा संस्था ने पौधा लगाए। मौके पर पीपल, आम, सागोन, अमरूद, बरगद, अशोक, व नीम आदि के पौधे लगाए गए। पौधारोपण के बाद संस्था के सचिव ई.रमेश कुमार ने कहा कि पौधा लगाने से वातावरण में सभी का स्वत: आक्सीजन मिलेगा। कहा कि संस्था द्वारा पर्यावरण सरक्षण एवं पौधरोपण आभियान चलाया जा रहा । जिससे समाज के लिए काफी लाभप्रद साबित होगा। संस्था के अध्यक्ष डॉ. अनुराग नवल ने बताया हमें पौधा लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करना चाहिए। पौधा मानव व जीव जंतु के लिए वरदान हैं। इसके बिना धरती पर जीवन की कल्पना करना संभव नहीं है। शिक्षक हरिश्चंद ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। पौधे हमें प्राणवायु देते हैं।भिटौली थाना प्रभारी निरिक्षक सुनील कुमार राय ने कहा कि संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं पौधा रोपण आभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम कि कोरोना महामारी जब चरम पर थी तब आक्सीजन की किल्लत ने लोगों को पौधारोपण के प्रति जागरूक किया। इसके साथ पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण अभियान चलाकर जन-जन को जगाने का काम कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पौधा लगाने से आर्थिक संपन्नता आती है। लोगों को व्यक्तिगत लाभ तो होता ही है। देश और राज्य भी समृद्ध होता है। पेड़ आसपास के दूषित गैस को शोषित कर लोगों को प्राणवायु प्रदान करते हैं। मानव जीवन के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण है। संथा के सदस्य सुबास राव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं पौधा रोपण आभियान से ईको सिस्टम को बनाए रखने से जिससे विश्व की पर्यावरण प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है और कहा कि अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाएं। जिसमें भिटौली थाना उपनिरीक्षक सूर्य प्रकाश पांडेय, भिटौली थाना अतिरिक्त निरीक्षक सजनू यादव,चौंकी इंचार्ज राजीव तिवारी,सिसवा मुंशी चौंकी इंचार्ज मदन मोहन मिश्र, शिकारपुर चौंकी इंचार्ज मृत्युंजय उपाध्याय , हेड कांस्टेबल लक्ष्मी मिश्रा, कांस्टेबल विनीता गुप्ता,अशोक राय, हरिकेश सिंह, अमित, डॉ.डी के कुशवाहा, डॉ.मुनील तिवारी, अर्चना मद्देशीय, मोनिका चौधरी, अशुतोष शर्मा, आशुतोष चौधरी, सुबास राव,और थाना के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।