जैसलमेर में स्वामी विवेकानंद जयंती पर भाजयुमो ने इंडिया रन यूथ का किया आयोजन।

जैसलमेर में स्वामी विवेकानंद जयंती पर भाजयुमो ने इंडिया रन यूथ का किया आयोजन।
युवाओं ने विजय स्तंभ से गड़ीसर तक लगाई दौड़
स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी राजस्थान
जैसलमेर में स्वामी विवेकानंद जयंती अवसर पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया इंडिया रन यूथ का आयोजन, इस दौरान कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, इंडिया रन यूथ को लोंगेवाला युद्ध के प्रतीक विजय स्तंभ से गजरूप सागर मठ के मठाधिश बाल भारती महाराज व भाजयुमो जिलाध्यक्ष उदय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई रन युथ दौड़ का ऐतिहासिक गड़ीसर तालाब पर समापन किया गया, इस अवसर पर रन युथ दौड़ में शामिल युवाओं को प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में गजरूप सागर मठ के मठाधीश बाल भारती महाराज की उपस्थित में भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आईदान सिंह ने बताया की स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती को युवा दिवस के रूप मे मनाया जाता हैं। इसी कड़ी में आज इंडिया रन यूथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे भारी संख्या में युवाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लेकर स्वामी विवेकानंद जी के संकल्प को पूरा करने का संकल्प लिया।