October 3, 2025 09:20:08

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

हर्रो टोल प्लाज़ा पर क्षेत्रीय लोगों से जबरन टोल टैक्स वसूली, आरोप

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

हर्रो टोल प्लाज़ा पर क्षेत्रीय लोगों से जबरन टोल टैक्स वसूली, आरोप

संवाददाता संजीत कुमार AiN भारत न्यूज की खास रिपोर्ट लालापुर प्रयागराज

लालापुर प्रयागराज ।थाना क्षेत्र के हर्रो टोलप्लाज़ा कर्मचारियों द्वारा क्षेत्रीय लोगों से टोल टैक्स को लेकर आये दिन विवाद किया जाता है।जिसको लेकर क्षेत्रवासियों द्वारा बार बार टोल मैनेजर से शिकायत भी की जाती है लेकिन इसके बावजूद भी टोल मैनेजर के द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की जाती। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर बारा थानांतर्गत हर्रो गाँव के पास टोलप्लाज़ा संचालित किया जा रहा है।टोलप्लाज़ा के आसपास के गांवों के रहने वाले लोग जब भी अपने व्यक्तिगत कामों से अपने वाहनों से आसपास के कस्बों में जाते हैं तो टोलप्लाज़ा कर्मचारी जबरन टोल टैक्स की वसूली करते हैं, जिससे आये दिन विवाद होता रहता है। नारीबारी के रहने वाले लवकुश सिंह,कृष्णा पटेल व विकास शुक्ला ने बताया कि जब भी उन्हें किसी कार्य से टोलप्लाज़ा के आगे डाँडो या जारी बाजार जाना होता है तो टोलप्लाज़ा कर्मचारी टोल टैक्स लेने के लिए मारपीट व विवाद पर उतारू हो जाते हैं।जबकि क्षेत्रवासी अपने आधार कार्ड भी दिखाते हैं, उसके बावजूद भी जबरिया टोल टैक्स लेने की कोशिश की जाती है।कुछ लोगों ने बताया कि टोलप्लाज़ा पर कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग रहते हैं, जिन्हें टोलप्लाज़ा मैनेजर का संरक्षण प्राप्त रहता है और उन आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को टोलप्लाज़ा से दारू-मुर्गा करने का पैसा भी मिलता है।यही लोग जबरिया टोल टैक्स की वसूली करते हैं।जबकि इन्हीं के चक्कर में कई बार टोलप्लाज़ा पर मारपीट भी की गई है और कुछ अराजकतत्वों के खिलाफ बारा थाने में मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है, लेकिन अब तक स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें