October 2, 2025 02:36:42

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

पत्रकार समाज के चौथे स्तंभ, इसकी गरिमा बचा कर रखनी चाहिए: केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी।

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

पत्रकार समाज के चौथे स्तंभ, इसकी गरिमा बचा कर रखनी चाहिए: केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी।

कैचवर्ड-शपथ ग्रहण समारोह
-प्रेस क्लब आफ महराजगंज के शपथ ग्रहण समारोह में बोले केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी
-पूर्व केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने आरक्षण की जगह अब गरीबों की होनी चाहिए बात
महराजगंज।
शहर के महालक्ष्मी लान बुधवार को प्रेस क्लब आफ महराजगंज के भव्य शपथ ग्रहण समारोह का साक्षी बना। मंच पर बतौर मुख्य अतिथि केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, विशिष्ट अतिथि पूर्व केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के अलावा सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया की गरिमामयी उपस्थिति थी। मंच के सामने समाज के सभी वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाले लोग थे। जैसे ही केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के जिला कार्यकारिणी के नव निर्वाचित पदाधकारियों को शपथ दिलाया वैसे ही पूरा लॉन तालियों से गूंठ उठा।
मुख्य अतिथि केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, विशिष्ट अतिथि पूर्व केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। दीप प्रज्ज्वलन कर शपथ ग्रहण का शुभारम्भ किया। प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के पदाधिकारियों ने मुख्य व विशिष्ट अतिथि को बैच लगाकर स्वागत किया। स्मृति चिन्ह भेंट किया। क्लब के जिलाध्यक्ष आशीष शुक्ल ने अपने भाषण से सभी अतिथियों का स्वागत किया। संबोधन के बाद मुख्य अतिथि ने प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के जिलाध्यक्ष आशीष शुक्ल, महामंत्री बृजेश पांडेय, उपाध्यक्ष बृजेश गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष ओंकार शुक्ल अनुज, संयुक्त मंत्री आशीष सोनी, संगठन मंत्री अंगद शर्मा के अलावा कार्यकारिणी सदस्य अशोक वर्मा, रमेश यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, जियाऊद्दीन, सुनील पांडेय आदि को पद व गोपनीयता का शपथ दिलाया।
शपथ ग्रहण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि पत्रकार समाज के चौथे स्तंभ हैं। जो आम जनता को जागरूक करते हैं। अखबारों में छपी खबर को लोग सच मानते हैं। इसलिए इसकी गरिमा को बचा कर रखनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि चौथा स्तंभ समाज को हमेशा आइना दिखाने का काम करता है। अब समय है कि जाति, व्यक्ति व आरक्षण की बातें ना करके जो वास्तव में गरीब हैं उनकी बातें करें। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि पहले केन्द्र सरकार सौ रुपया जनता के कल्याण के लिए भेजी लेकिन पन्द्रह रुपया ही लाभार्थियों तक पहुंचता था। यह मीडिया की ही देन है कि वह इस मुद्दे को लोकतंत्र के हक में उठाई। अब सरकार सौ रुपया भेजती है तो लाभार्थी तक पूरा सौ रुपया पहुंचता है। लोकतंत्र हित में मीडिया का स्थान अहम है। इसकी गरिमा बनाए रखना मीडिया कर्मियों का नैतिक दायित्व व कर्तव्य है। प्रेस क्लब गोरखपुर के अध्यक्ष मार्कण्डेय मणि त्रिपाठी ने भी समारोह को संबोधित किया। प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के संस्थापक जिलाध्यक्ष व मौजूदा कार्यकारिणी के संरक्षक अमित त्रिपाठी ने कहा कि मीडिया कर्मियों व हित व सम्मान क्लब का मुख्य उद्देश्य है। पत्रकार हितों की रक्षा के साथ-साथ कोरोना कॉल में संगठन के पदाधिकारियों ने समाज कल्याण में कार्य किया। जिले के विकास के मुद्दे पर अफसरों व जनप्रतिनिधियों का साथ दिया। अनदेखी पर आलोचना करने से भी नहीं चूके। यही वजह है कि संगठन के प्रति जिले के मीडिया कर्मियों का सम्मान बढ़ा है। वरिष्ठ पत्रकार अमितेश त्रिपाठी ने मीडिया कर्मियों को निष्पक्ष होकर समाज हित में पत्रकारिता को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। डीडी न्यूज के जिला संवाददाता व क्लब के संरक्षक राहुल त्रिपाठी व मनोज चतुर्वेदी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार जताया।

वरिष्ठ पत्रकारों को प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज ने सम्मानित किया
शपथ ग्रहण समारोह में प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज ने जिले के वरिष्ठ पत्रकार नौतनवा के जगरनाथ तिवारी वउमेश तिवारी व महराजगंज रविन्द्र चौबे को सम्मानित किया। मुख्य व विशिष्ट अतिथियों ने वरिष्ठ पत्रकारों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

सभी पदाधिकारियों को दिया गया प्रमाण पत्र
प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया गया। इस मौके पर भाजपा के ज़िलाध्यक्ष परदेशी रविदास, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह, अंकित सिंह, दिनेश तिवारी, प्रमुख प्रतिनिधि विवेक गुप्ता, प्रमुख मिठौरा रामहरख गुप्ता, भाजपा नेता अरुणेश शुक्ल, प्रदीप उपाध्याय, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अनिल जोशी, एजाज खान, राजेश मणि, संजय पांडेय, अशोक तिवारी, विनोद सिंह, चंद्रजीत भारती के अलावा जनपद भर के कोने कोने से आए पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद जायसवाल सरस ने किया।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें