October 3, 2025 20:43:40

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

पूर्व विधायक बांठिया ने विकास की दूरदर्शी सोच रखते हुए जनहित के कार्य किये:- योगेंद्र कुमार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

पूर्व विधायक बांठिया ने विकास की दूरदर्शी सोच रखते हुए जनहित के कार्य किये:- योगेंद्र कुमार

संस्तुति एवं समर्पण समारोह का हुआ भव्य आयोजन

राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बालोतरा (बाड़मेर)
श्री चंपालाल बांठिया 
चेरीटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में आजीवन प्राणिमात्र की सेवा एवं राष्ट्र सेवा को समर्पित अपने सिद्धांतों एवं आदर्शों के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध जनसेवक पूर्व विधायक स्व. चम्पालाल बाठिया की 90 जन्म जयंती व सप्तम पुण्यतिथि पर संस्तुति एवं समर्पण समारोह का आयोजन लूनी नदी के किनारे स्थित जूरी रिसोर्ट में विभिन्न सेवा कार्यो के साथ किया गया।
समारोह में विशिष्ट सेवा सम्मान, रक्तदान शिविर,
वीरता सम्मान, गोशाला में सहयोग सहित विभिन्न
कार्यक्रम आयोजित कर संस्तुति एवं समर्पण समारोह का किया आगाज, सर्वप्रथम मां भारती एवं पूर्व विधायक स्व. श्री चंपालाल बांठिया की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए आगंतुकों का स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि जनसेवक पूर्व विधायक स्व श्री चंपालाल जी बांठिया ने अपने जीवन में राजनीति से परे हटकर आमजन की सेवा को महत्वता दी।उन्होंने ने कहा कि बाठिया जी ने समय के साथ काम किया।लोग उनके सेवा के कार्यों को आज भी याद कर रहे है।उनके आदर्शों को जीवन मे अपनाकर राष्ट्र हित मे जन सेवा के कार्य करने का सकल्प ले तभी संस्तुति एवं समर्पण समारोह मनाना सार्थक होगा।मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जोधपुर प्रांत प्रचारक योगेंद्र कुमार ने कहा कि समय के साथ जो लोग सेवा के कार्य करते है उनका सम्मान करना चाहिए।उन्होंने ने कहा कि बांठिया जी ने अपने काल मे आगामी 25 साल के विकास की दरदर्शी सोच रखते हुए हमेशा जनहित के कार्य किये विधायक चम्पालाल बाठिया का पूरे राजस्थान में जनसेवा के लिए जाने जाते थे।संघ के सभी सदस्य उनके बताए मार्ग पर चलते थे, उनके सेवा कार्य हमे पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत के मुख से सुनने को मिलते थे, मुझे भी उनके साथ अल्प समय के लिए काम करने का मौका मिला में भी अपने आप को सौभाग्य शाली मानता हूं, ट्रस्ट सरक्षंक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि अकाल के समय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के साथ गांव-गांव जाकर अनाज वितरण कर जनसेवा की थी।बाठिया ने पुरे जीवन काल मे जनसेवा पर जोर दिया।चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा उनके पदचिन्हों पर चलते हुए प्रतिवर्ष किया जा रहा जनसेवा का कार्यक्रम अनुकरणीय व अनमोल है।उन्होंने पार्टी से उपर उठकर समूचे क्षेत्र में विकास की गंगा बहाते हुए कार्य किया आज भी बांठिया को क्षेत्र की जनता याद करती है। बांठियाजी हमेशा आमजन के दिलों में जिंदा रहेेंगे।उन्होंने ने कहा कि सम्मान व्यक्ति के अच्छे कार्यो का होता है। चम्पालाल बांठिया ने अपना पुरा जीवन सेवा के कार्यो मे लगा दिया। उन्होंने कहा कि आदमी अपने कार्यों से महान बनता है। बांठिया मानव सेवा व जन सेवा के कार्यों का पौधा लगाकर अमर हो गये । बांठिया के कार्यों को युगों युगों तक याद किया जाता रहेगा, कटारिया ने कहा कि अच्छे कार्य करने वाले लोगो का सम्मान करना भी समाज से बुराई को समाप्त करने जैसा है। कटारिया ने शिक्षा के क्षेत्र मे भी अग्रणी रहने वाले लोगो का सम्मान करने का आव्हान किया।
कार्यक्रम के दौरान जनसेवक पूर्व विधायक स्व चम्पालाल बाठिया के सेवा कार्यो व जीवनी पर बनाई गई डाक्यूमेंट्री प्रदशित की गई। कार्यक्रम में सेवा के कार्य मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगो का ट्रस्ट द्वारा तिलक निकाल व साफा पहनाकर व नारियल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया व करीब एक साल पहले समीपवर्ती भांडियावास के पास बस दुखांतिका हादसे में अपनी जान की परवाह किये बिना लोगो का जीवन बचाने वालेसाहसी लोगो का सम्मान किया गया। कार्यकम के दौरान क्षेत्र की विभिन्न गोशाला में गोसेवा सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।कार्यक्रम का मंच सचालन पूनमचंद सुथार व सुरेश चितारा ने किया।

यह रहे मंच पर उपस्थित:-
कार्यक्रम में मंच पर श्री श्री 1008 ब्रह्म सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर सद्गुरु देव ब्रह्माधाम आसोतरा गादीपति तुलछाराम महाराज,गढ़ सिवाना गादीपति नृत्य गोपालराम महाराज सिवाना,गोविंदराम जी की बगेची समदडी गादीपति महन्त नरसिंग दास महाराज, चेतनगिरी महाराज मोकलसर,राघवदास महाराज, रणजीत आश्रम महन्त अमृतराम महाराज सहित अनेक साधु संत,
मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जोधपुर प्रांत प्रचारक योगेंद्र कुमार,मुख्य अतिथि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत,ट्रस्ट सरक्षंक
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया,सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बालोतरा सघचालक डॉ जी आर भील,पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी,सभापति श्रीमती सुमित्रा देवी
जैन,बाड़मेर भाजपा जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा, बालोतरा भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु सहित अनेक अथिति उपस्थित थे।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद:-
वही इस दौरान जोधपुर पूर्व उप महापौर देवेन्द्र कुमार, शांति लाल बालड़, सुरंगीलाल सालेचा,
मदन चौपड़ा, रूपचंद सालेचा, भंवरलाल आर्य, राजेन्द्र लुकड़,खेतसिंह दहिया, ओसवाल समाज अध्यक्ष शांतिलाल डागा,श्यामसिंह मेवानगर, ओमप्रकाश बांठिया, सालगराम परिहार,सरपंच रहिशदान चारण,सहित अनेको जनप्रतिनिधियों, सरपंचों सहित हजारों की सख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

विशिष्ट सेवा सम्मान व अभिनंदन :-
कार्यक्रम में दौरान सेवा के कार्य मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगो का ट्रस्ट द्वारा तिलक निकाल व साफा पहनाकर व नारियल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।जिसमे भंवरलाल आर्य,नवल किशोर गोदारा,राजेंद्र लुकड़,देवेंद्र सालेचा,करणसिंह राठौड़,रजत गौड़,खेतसिंह दहिया,मूलाराम गहलोत,सालगराम परिहार का विशिष्ट सेवा सम्मान किया गया।

रक्तदान शिविर का आयोजन:-
जनसेवक श्री चंपालाल बांठिया चेरीटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में जनसेवक पूर्व विधायक स्व.
चम्पालाल बाठिया की 90 जन्म जयंती व सप्तम पुण्यतिथि पर कार्यक्रम के दौरान विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे लोगो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। रक्तदान शिविर के दौरान पारस ब्लड बैंक, नाहटा अस्पताल ब्लड बैक की टीमें मौजूद रही।रक्तदान करने वाले लोगो का स्मृति चिन्ह व पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पंचायत स्तर पर सिलाई मशीन व कान की मशीनों का वितरण :-
ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने बताया कि पूर्व विधायक स्व.जनसेवक श्री चंपालाल बांठिया
की 90 वीं जन्म जयंती एवं सप्तम पुण्यतिथि पर जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें, व जरूरतमंद लोगों को ट्राईसाइकिल व्हील चेयर,
श्रवण यंत्र का वितरण ट्रस्ट द्वारा पंचायत स्तर पर जाकर वितरण की जाएगी।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें