जसोल पुलिस की लापरवाही, चोरी के मामले में दस्तयाब दो महिलाएं पुलिस हिरासत से गायब, तीन पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज
जसोल पुलिस की लापरवाही, चोरी के मामले में दस्तयाब दो महिलाएं पुलिस हिरासत से गायब, तीन पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज
जसोल पुलिस थाने से श्रद्धालुओं के आभूषण चोरी करने की आरोपी दो महिलाओ के फरार होने का मामला आया सामने, जसोल धाम मे मेले के दौरान श्रद्धालुओ के आभूषण चोरी करने के मामले मे दो महिलाओ को जसोल पुलिस हिरासत में लाया गया था। उसके बाद दोनो महिलाए थाने से गायब हो गई इस संबंध में जसोल थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर दोनो महिलाओं की तलाश के बारे मे फोटो व जानकारी भी शेयर की, जसोल पुलिस सरगर्मी से महिलाओ की तलाश मे जुटी है। जसोल थाना पुलिस की मौजूदगी में महिलाएं भागने में कैसे सफल हो गई? दो महिलाओं को जसोलधाम मन्दिर से चोरी के शक पर लिया गया था पुलिस हिरासत में, जसोल पुलिस थाने से देर रात्रि में दो चोरी की आरोपी महिलाओं के भागने पर पुलिस अधिकारियों की सजगता पर लग रहे सवालिया निशान, पुलिस सुरक्षा के बीच सवाल खड़ा हो रहा आखिर कैसे पुलिस हिरासत से भागने में सफल रही दो चोरी की आरोपी महिलाएं, पुलिस हिरासत से दो महिलाओं के फरार होने के मामले जिला पुलिस अधीक्षक की 3 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरने की सूचना
